• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकास की रफ्तार पर बीजेपी का ब्रेक: गहलोत बोले- भजन लाल सरकार ने हमारी शानदार योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाला

BJPs brake on the pace of development: Gehlot said- Bhajan Lal government shelved our excellent schemes. - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गहलोत ने कहा है कि उनकी पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बनाए गए शानदार प्रोजेक्ट्स को वर्तमान भाजपा सरकार ने या तो धीमा कर दिया है या काम पूरा होने के बाद भी उन्हें उपयोग में लेना शुरू नहीं किया है। गहलोत ने तीखे लहजे में कहा कि राजीव गांधी फिनटेक इंस्टिट्यूट, गांधी वाटिका म्यूजियम, कांस्टिट्यूशन क्लब, आईपीडी टॉवर, महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज, साथ ही 310 नए कॉलेज और 5 से अधिक विश्वविद्यालय जैसे संस्थान कांग्रेस सरकार का योगदान थे, जिनकी चर्चा पूरे देश में है। उन्होंने अफसोस जताया कि भाजपा सरकार इन संस्थाओं के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है। अधूरा पड़ा 'सकारात्मक' विमर्श का केंद्रः गहलोत ने कांस्टिट्यूशन क्लब का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की सोच थी कि यह ऐसा स्थान बने जहां राजनेता, बुद्धिजीवी, पत्रकार, साहित्यकार, ज्युडीशियरी और ब्यूरोक्रेसी सहित सभी वर्गों के लोग बैठकर सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चाएं करें। लेकिन, यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभी तक इसकी सदस्यता भी पूरी तरह से शुरू नहीं की गई है। इसी तरह, गांधी वाटिका म्यूजियम का उद्देश्य नई पीढ़ी तक महात्मा गांधी के विचारों को पहुंचाना था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे लेकर कोई कार्ययोजना नहीं बनाई। गहलोत ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने इतने सरकारी विज्ञापन दिए पर गांधी वाटिका म्यूजियम के लिए कोई विज्ञापन तक नहीं दिया गया और न ही स्कूल के बच्चों को यहां लाने के लिए कोई आदेश जारी हुआ।
तैयार होकर भी नहीं शुरू हो पाया 'गवर्नेंस' संस्थानः पूर्व मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज की स्थिति पर गहरी निराशा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस संस्थान में गवर्नेंस और सोशल साइंसेज के नए कोर्सेज शुरू होने थे, जिनके लिए अभी विद्यार्थियों को दूसरे प्रदेशों या देशों में जाना पड़ता है। पूरी इमारत बन जाने, टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज सहित अन्य संस्थानों से जरूरी MoU होने के बाद भी यह संस्थान नई इमारत में शुरू नहीं हुआ है।
अशोक गहलोत ने निष्कर्ष निकालते हुए कहा कि "हर संस्थान की लगभग यही कहानी है।" उन्होंने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि "भाजपा की सोच राजस्थान को बीमारू प्रदेश बनाने की लगती है अन्यथा कोई भी प्रगतिशील सरकार ऐसी सोच नहीं रखेगी।" उन्होंने सरकार से अविलंब इन परियोजनाओं को शुरू करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJPs brake on the pace of development: Gehlot said- Bhajan Lal government shelved our excellent schemes.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashok gehlot, bjp government criticism, stalled projects, rajiv gandhi fintech institute, constitution club, mahatma gandhi governance institute, bimaru pradesh, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved