• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जन आक्रोश रैलियों में आई शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ तो जयपुर में बड़ा प्रदर्शन करेगी भाजपाः अरुण सिंह

BJP will organize a big demonstration in Jaipur if the complaints received in Jan Aakrosh rallies are not resolved: Arun Singh - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरूण सिंह ने सोमवार को राजस्थान में हुई जन आक्रोश यात्रा का लेखा-जोखा पेश किया। बोले- जन आक्रोश यात्रा घर-घर तक पहुंची और सरकार के खिलाफ लोगों के आक्रोश को देखा। लोगों ने शिकायत पेटियों में समस्याएं और मुद्दे डाले हैं। ये पेटियां जल्द खुलेंगी, उन शिकायतों को मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। अगर एक माह में समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो जयपुर में भाजपा इतना बड़ा प्रदर्शन करेगी कि कांग्रेस सरकार की जड़ें हिल जाएंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक दिन भी कुर्सी पर नहीं टिक पाएंगे, उन्हें इस्तीफा देकर जाना पड़ेगा।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए अरूण सिंह ने कहा कि पूरे देश में जितना आक्रोश नहीं है, उतना आक्रोश यहां के लोगों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ है। सबसे बड़ा मुद्दा युवाओं का है। 16 पेपर आउट होने से युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। पेपर लीक करने वाले माफियाओं को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इसके सबूत भी सामने आए हैं। डर और भय के कारण उद्योग नहीं लग रहे हैं तो नौकरियां कैसे मिलेगी। बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि युवाओं में जितना आक्रोश है, उससे तो आज चुनाव हो जाए तो भाजपा को तीन चौथाई बहुमत मिल जाएगा। इस सरकार में किसान परेशान हैं। उनका कर्जा माफ नहीं हुआ है। बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। लोग न्याय पाने के लिए तरस रहे हैं। ये सब मुद्दे जन आक्रोश यात्रा में सामने आए हैं। कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा को फेल बता रही है, यही यात्रा उनको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने वाली है। 200 विधानसभाओं में जन आक्रोश यात्राएं निकली हैं और सभाएं हुई हैं। इनमें लोगों ने अपने मन की बात कही है।

अरूण सिंह ने कहा कि अक्टूबर 2022 में इस जन आक्रोश यात्रा की योजना बनी। प्रदेश स्तर पर बातचीत कर टीम तैयार की गई। इसके बाद जिला कार्यकारिणी में चर्चा कर जिले की टीम बनाई। फिर मंडलों की टीम और बूथों की टीम बनी। इन टीमों के जरिये ही भाजपा ने हर घर पर दस्तक दी। तभी लोगों ने सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान की 200 विधानसभा में 1937 मेनडेज में जनआक्रोश यात्रा 1 लाख 15000 किमी चली है। राज्य के सांसदों ने 90 जन आक्रोश सभाओं में भाग लिया। विधायकों, केंद्रीय मंत्रियों, नेताओं ने जनसभाओं में हिस्सा लिया। विधायकों ने 5280 नुक्कड़ सभाओं में हिस्सेदारी की। उदयपुर, जयपुर, अजमेर, बीकानेर समेत सभी संभागों में 8 से 12 हजार किमी और जयपुर संभाग में 22 हजार किमी तक यात्रा चली है।
इन मुद्दों पर भी बोले प्रभारीः


वसुंधरा राजे कहीं दिखाई नहीं दी :


जवाब में कहा कि उनके परिवार में बीमारी के कारण उनका आना जाना कम है, लेकिन जहां भी जरूरत होती है वो जाती हैं।
गहलोत का बुलडोजर चला : जवाब में कहा कि सरकार ने तीन साल पहले पेपर आउट करने वालों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया होता तो इतने पेपर आउट नहीं होते।


सचिन पायलट के मुद्दे पर :


कांग्रेस में जितनी लड़ाई, उतनी कहीं पर नहीं है। यहां मतभेद ही नहीं मनभेद भी है। अब तो इनके दिल भी टूटे हुए हैं, मन कैसे मिल सकते हैं।

राहुल के पुजारी व तपस्वी के बयान पर :

राहुल गांधी को राजस्थान में आकर देखना चाहिए। यहां पुजारियों की हत्याएं की गई। राजसमंद में तो पुजारी दंपती को जिंदा जला दिया गया। राहुल गांधी ने कहा था-भाजपा को पुजारी पसंद हैं, हम तपस्या को इज्जत देते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP will organize a big demonstration in Jaipur if the complaints received in Jan Aakrosh rallies are not resolved: Arun Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, arun singh, jan aakrosh yatra, rajasthan, chief minister ashok gehlot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved