• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा की बनेगी मजबूत सरकार, जनता को मिलेगी सुरक्षा : कर्नल राज्यवर्धन

BJP will form a strong government, people will get security: Colonel Rajyavardhan - Jaipur News in Hindi

जयपुर। झोटवाड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन ने आज आईदान का बास, खेड़ी, गढवालों की ढ़ाणी, बस्सी झाझड़ा, ढाकावाला रामपुरा, चन्द्रपुरा, बोबास, आसलपुर, ढाणी बोराज, ढीण्ढा, भगतपुरा, भासिंहपुरा, माछरखानी, ढेहरा, अगरपुरा, इंद्रगढ़, हरिपुरा, कालख, गोकुलपुरा, पुरानी चुंगी में जनसंपर्क कर क्षेत्रीय जनता से मतदान और भाजपा का समर्थन करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान कर्नल राज्यवर्धन ने कहा मजबूत और ईमानदार सरकार ही शानदार काम कर सकती है। देश की जनता ने 35 सालों तक मिलीजुली और कमजोर सरकारों का मिला जुला काम देखने के बाद 2014 में जाति, धर्म और सम्प्रदाय से उपर उठकर देश के नाम पर भाजपा की सरकार को चुना और प्रदेश की जनता ने भी 25 के 25 सांसद चुनकर लोकसभा में भेजे। जनता के भरोसे पर खरा उतरते हुए मोदी सरकार ने पिछले नो सालों में पारदर्शिता रखते हुए साफ नीयत और सही विकास से काम किया और गांव गावं साधन और सुविधाएं पहुंचाई जिससे गांव और देश मजबूत हुआ साथ ही दुनिया में भी भारत का मान सम्मान बढ़ा।
कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि एक मजबूत और ईमानदार सरकार ही शानदार काम कर सकती है, मोदी सरकार ने देश को मजबूती देने और आगे बढ़ाने का जो संकल्प लिया है उसमे राज्य सरकारों की भी कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जिम्मेदारी है। लेकिन, प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच सालों से सिर्फ मोदी जी की खिलाफत करने का ही काम किया और मोदी जी की खिलाफत करते करते जनता की भी खिलाफत की। कुर्सी बचाने के लिए कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों को मिली भ्रष्टाचार की खुली छूट के कारण प्रदेश में अपराध चरम पर पहुंच गया और जनता बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित रही।
कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कांग्रेस पिछली बार की तरह इस बार भी चुनाव के समय बडे बडे वादे करके भोली भाली जनता को बरगलाने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता को जो कहा वो करके दिखाने वाली भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है। प्रदेश की सुरक्षा और चहुंमुखी विकास के लिए अबकी बार प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP will form a strong government, people will get security: Colonel Rajyavardhan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, bjp candidate, jhotwara assembly, jaipur rural mp, colonel rajyavardhan, election announcement, aidan ka bass, khedi, garhwal ki dhani, bassi jhajhra, dhakawala rampura, chandrapura, bobas, asalpur, dhani boraj, dhindha, bhagatpura, bhasinghpura, macharkhani, dhehra, agarpura, public relations, indragarh, haripura, kalakh, gokulpura, old chungi, vote, support, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved