जयपुर। भारतीय जनता पार्टी सोमवार 16 दिसम्बर को कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, सरपंच, जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, पंचायत चुनाव के सम्भाग प्रभारी, जिला प्रभारी, पंचायत समिति प्रभारी सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति के पास या स्वाधीन स्थान पर बैठकर सांकेतिक उपवास करेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि सोमवार 16 दिसम्बर के बाद मंगलवार 17 दिसम्बर को कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बाल तस्करी, आर्थिक आपातकाल एवं कांग्रेस द्वारा किये गये बेरोजगार नौजवानों, किसानों से किये गये वादे को पूर्ण न करने पर कांग्रेस सरकार के 52 सप्ताह पूर्ण होने पर उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी 52 आरोपों के साथ एक ‘‘आरोप पत्र’’ जारी करेंगी। इसी दिन प्रदेशभर के सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर भाजपा द्वारा 365 मीटर पैदल मार्च करके सरकार की नाकामीयों को आम जनता के बीच जाकर जानकारी देंगी।
LIVE - आईटीओ इलाके के बाद अब किसानों का नांगलोई में उपद्रव, ट्रैक्टर से तोड़े सीमेंट के बेरिकेट्स, देखें तस्वीरें
किसान ट्रैक्टर रैली : हिंसा के बाद दिल्ली में कई जगहों पर इंटरनेट बंद, गृह मंत्रालय ने लगाया प्रतिबंध
किसान रैली : राकेश टिकैत बोले- उपद्रव फैलाने वाले राजनीतिक लोग, जो आंदोलन को खराब करना चाहते है
Daily Horoscope