जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां के अपने निवास पर बुधवार को हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला पहुंचे। वहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधायक, पदाधिकारी और अनेक कार्यकर्ताओं ने चौटाला का स्वागत और अभिनंदन किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने कहा कि हरियाणा का नक्शा भले ही छोटा हो, लेकिन दिल बड़ा और धरती भी जोरदार। कांग्रेस के सामने कोई विकल्प या चुनौती की कल्पना भी नहीं कर सकता था, उस समय किसी ने कांग्रेस की चुनौती को जीवंत किया और ताकत दी थी, वह चौधरी देवीलाल थे। उन्हीं की विरासत को आगें बढ़ाते हुए हरियाणा के हित में दुष्यंत सिंह चौटाला ने भाजपा से गठबंधन कर देश को मजबूत किया।
इस अवसर पर दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि यहां पर विद्यमान भाजपा के नेता और विधायक है, उनका धन्यवाद। इनमें से कुछ तो जो मेरे पिता के जमाने से राजनीति में है। मैं सभी का अभिनंदन करता हूं। मेरे परदादा चौधरी देवीलाल ने 1987-88 में कांग्रेस के विरुद्ध अभियान सर्वप्रथम राजस्थान की धरती से ही शुरू किया था। उसी का परिणाम रहा कि 1989 में कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक नरपत सिंह राजवी, रामलाल शर्मा, संजय शर्मा, सुभाष पूनिया, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, जिला अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, रामानंद गुर्जर, पूर्व विधायक रामहेत यादव, जयपुर जिला महामंत्री जितेन्द्र शर्मा। सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope