जयपुर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर ने आज प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था प्रदेश में पिछले 5 माह में कांग्रेस शासन के दौरान घटित अपराधिक घटनायें महिलाओं के उत्पीडन व दुष्कर्म की शर्मशार घटनाओं के विरोध में आज कलेक्ट्रर पर प्रदर्शन कर कलेक्टर की कुर्सी पर ज्ञापन चिपकाया। जिस प्रकार प्रदेश में कानून व्यवस्था स्थिति खराब होती जा रही हैं महिलाओं का घर से निकलना दुर्भर हो गया हैं तथा प्रदेश की काॅग्रेस सरकार चुनाव में व्यस्त है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
थानागाजी में एक महिला के बलात्कार के बाद उसकी रिपेार्ट पर 11 दिन तक कोई कार्यवाही नही करना नैतिकता की सारी हदें पार कर देता हैं, इसके विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर द्वारा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रट पर प्रदर्शन कर कलक्टर जगरूप सिंह यादव को राज्यपाल का नाम का ज्ञापन सौंपने गयें कलेक्टर के ऑफिस में नही मिलने पर भाजपा नेताओं ने ज्ञापन कलेक्टर की कुर्सी पर चिपका दिया।
बिहार : महागठबंधन में कई सीटों को लेकर नहीं बन रही बात
घोषणापत्र को मंजूरी देने के लिए कांग्रेस कार्य समिति की बैठक,हो सकती है उम्मीदवारों की घोषणा
एल्विश यादव की जमानत की अर्जी लगाने में जुटे वकील
Daily Horoscope