जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि राजस्थान में बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। इसकी घोषणा आज के बाद कभी भी की जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान में सीएम का चेहरा बदले जाने के कयासों पर विराम भी लगा दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री नहीं बदला जाएगा। वसुंधरा राजे ही मुख्यमंत्री रहेंगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी मुख्यमंत्री नहीं बदले जाने की बात कही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही।
गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी ने 16 अप्रैल को पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से ही यह बाद से ही यह पद रिक्त चल रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope