जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि राज्य सरकार वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रिफाइनरी वाले
बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के द्वारा
राजस्थान के हित में रिफाइनरी लगाने का निर्णय शानदार रहा है,
प्रदेशवासियों का करीबन 40,000 करोड़ रूपये बचाने का कार्य राजस्थान की
भाजपा सरकार ने किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रातः 11.00 बजे विभाग, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं दोपहर 12.00 बजे विभिन्न मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, दोपहर 1.00 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित किया।
बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, अभिषेक मटोरिया मौजूद रहे। बैठक की शुरूआत पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर हुई।
विभिन्न बैठकों को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह तय किया गया है कि हर 3 माह में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी सभी प्रदेशों में प्रवास करें। जिससे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कार्य किया जा सकें। विभागों, प्रकल्पों, प्रकोष्ठों, मोर्चों के पदाधिकारियों की बैठकों में उन्होंने कहा कि समाज में सर्व स्पर्शी कार्य करते हुए एक बेहतर समाज निर्माण का कार्य भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा सकें, ऐसी संकल्पना सभी विभागों, प्रकल्पों एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं को रखनी चाहिये।
लालू की 'फिरकी' में फंसी कांग्रेस, कन्हैया, पप्पू, निखिल 'आउट'
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
पीएम मोदी ने बिल गैट्स को दिए अच्छी जीवन शैली के मंत्र,यहां पढ़े
Daily Horoscope