|
जयपुर। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज जयपुर के बड़ी चौपड़ पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतंकवादियों का पुतला फूंका और पाकिस्तान का झंडा जलाकर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शनकारियों ने शहीद निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर नारेबाजी की।
प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसकी कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि भारत में हिंदू और मुस्लिम एकता कायम है और आज पूरा मुस्लिम समाज अपने हिंदू भाइयों के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है।
मेवाती ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए सभी द्विपक्षीय समझौते रद्द कर दिए हैं, क्योंकि पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को संरक्षण दे रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जुम्मे की नमाज के बाद शहर की प्रमुख मस्जिदों में आतंकवाद के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान के झंडे जलाए गए। मुस्लिम समाज ने प्रधानमंत्री से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की।
इस प्रदर्शन में मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एम. सादिक खान, फिरोज खान, हिदायत खान, मुनव्वर खान, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रेशमा हुसैन, जयपुर शहर अध्यक्ष अब्दुल अजीज, शहर महामंत्री परवेज खान, मजीद पठान, मोहम्मद इरशाद खान, उस्मान चौहान, फरमान अहमद और ऋषभ जैन सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
जब जलजले से तुर्की बन गया था खंडहर तब भारत ने बढ़ाया था मदद का हाथ, अब एहसान नहीं मानने वाले को ऐसे जनता देगी आर्थिक चोट
शेयर बाजार हरे निशान में बंद, डिफेंस शेयरों में हुई खरीदारी
हम तो पाकिस्तान में तिरंगा यात्रा चाहते हैं : तेजस्वी यादव
Daily Horoscope