• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

BJP Mahila Morcha Organized the meeting - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर के आने को लेकर राष्ट्रीय मंत्री पूजा कपिल मिश्रा व प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा के सानिध्य में तैयारी हेतु मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

शक्ति-भक्ति की भूमि पर प्रथम बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर 12 जून को प्रातः 10.30 बजे सांगानेर हवाई अड्डे पर अध्यक्ष महिला मोर्चा की बहनों द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा, तत्पश्चात् वे अजमेर जिले में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम के शुभारम्भ में भाग लेगी। तत्पश्चात् पुनः रात्रि विश्राम जयपुर आकर करेगी।

13 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता करने के पश्चात् नारायण सिंह सर्किल स्थित तोतुका भवन में प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यसमिति का आयोजन पार्टी की पदाधिकारियों द्वारा किया जायेगा। तत्पश्चात् पद्मिनी-मीरा बाई की भूमि पर अध्यक्ष जी के पदापर्ण पर ‘‘सक्षम नारी-सशक्त राजस्थान’’ सम्मेलन का आयोजन भी तोतुका भवन में किया जायेगा। समस्त राजस्थान प्रान्त से पधारी समस्त महिला बहनों को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहटकर का सानिध्य प्राप्त होगा।

बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव पूजा कपिल, प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रदेश महामंत्री निशी मुकेश, एकता अग्रवाल, उपाध्यक्षा सारिका चौधरी, प्रदेश मंत्री रमा चौधरी, सुमन मीणा, अल्का मुन्दड़ा, कार्यालय मंत्री कृतिका शर्मा, प्रवक्ता बबीता शर्मा, निमिषा गौड़, मीडिया प्रभारी चंचल चराया,आरती आचार्य के साथ प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य रेखा कंवर, सरोज सिंह, सम्भाग प्रभारी जयपुर देहात सुमन भट्टनागर जयपुर देहात जिलाध्यक्ष आशा बैरवा के सानिध्य में सम्पूर्ण कार्यक्रम को तय कर, कार्यों का प्रभार दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Mahila Morcha Organized the meeting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp mahila morcha, organized the meeting, national president vijaya rahtkar, national minister pooja kapil mishra, state president madhu sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved