जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
अरूण चतुर्वेदी, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक काशीराम गोदारा,
प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगडी, भाजपा
प्रदेश मीडिया संयोजक पंकज जोशी, सह-संयोजक अशोक शेखावत ने कांग्रेस सरकार
के कुशासन के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चतुर्वेदी ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि पंचायतीराज चुनाव
में भाजपा का दबदबा रहेगा, कांग्रेस की सरकार बने ढाई साल हो गये, इनकी
सरकार में प्रदेश के हालात जंगलराज जैसे बने हुए है, हत्यारों व
बलात्कारियों के हौसले बुलन्द हैं। मुख्यमंत्री खुद घर से बाहर नही निकलते व
मंत्रीमण्डल भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह नहीं कर पा रहा है।
उन्होंने बताया कि गहलोत सरकार नेे किसानों से सम्पूर्ण कर्जमाफी का वादा
किया था जो अभी तक पूरा नही किया और ना ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया,
बिजली के बिलांे में बढोतरी करने से आमजन परेशान है। राज्य सरकार केवल
घोषणा करती है, धरातल पर काम नहीं करती। पिछली भाजपा सरकार की जल
स्वावलम्बन योजना जिसको राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली, भामाशाह स्वास्थ्य
इत्यादि योजनाओं को बन्द करने का काम इस सरकार ने किया है। पेंशन,
स्कालरशिप, छात्रवृति में कटौती करने का काम भी कांग्रेस सरकार ने किया। इस
सरकार में ग्रामीण विकास पूरी तरह ठप है, पंचायतीराज संस्थाओं के लिए फण्ड
जारी नहीं किया। यह सरकार केवल घोषणा करने व सत्ता का सुख भोगने वाली
सरकार है और आमजन की विरोधी है।
लद्दाख में सड़क हादसा: जवानों को ले जा रहा सेना का वाहन श्योक नदी में गिरा, 7 की मौत, 19 घायल
आय से अधिक संपत्ति का मामला : हरियाणा के पूर्व सीएम चौटाला को 4 साल की सजा, 50 लाख रुपये का जुर्माना
मुफ्तखोरी वाले बयान पर केजरीवाल ने गुजरात भाजपा अध्यक्ष पर कसा तंज
Daily Horoscope