• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीजेपी ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने का वादा भी नहीं निभाया, प्रदेशवासियों को पीएम की गारंटियों पर विश्वास नहीं रहा : डोटासरा

BJP did not even keep the promise of reducing the prices of petrol and diesel, the people of the state did not have faith in the guarantees of PM: Dotasara - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अंतरिम बजट में राजस्थान की जनता को राहत प्रदान करने हेतु किसी प्रकार का कोई प्रावधान नहीं किया बल्कि चुनावों में जनता से पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने के वादे को भी नहीं निभाया गया, जिससे प्रदेश की जनता न सिर्फ निराश है बल्कि प्रदेशवासियों को प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की गारंटियों पर विश्वास नहीं रहा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीयकृत एवं केन्द्रीय सहकारी बैंकों द्वारा राजस्थान के 19 हजार किसानों की भूमि जिसे कुर्क किया गया है का मुआवजा देने का वादा किया था किन्तु भाजपा सरकार के अंतरिम बजट में इस वादे की भी अनदेखी कर किसानों के साथ वादाखिलाफी की गई है। डोटासरा ने कहा कि राजस्थान की पूववर्ती सरकार के शासन में निकाली गई 1 लाख 10 हजार से अधिक नौकरियां परीक्षा पश्चात् प्रक्रियाधीन है किन्तु युवाओं को नियुक्ति देने का कार्य भाजपा की सरकार ने नहीं किया है और 70 हजार नौकरियों की घोषणा कर भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है जबकि किस विभाग में कितनी नियुक्तियां निकाली जाएंगी इसका खुलासा वित्त मंत्री द्वारा नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने कानून बनाकर प्रावधान किया था कि बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन में प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी, बजट में यही बढ़ोतरी की गई है जो कि भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धि होने की बजाए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार को श्रेय जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट से राजस्थान की जनता पूर्णतया निराश है तथा इस बजट में प्रदेश के विकास एवं आमजन के लाभ के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP did not even keep the promise of reducing the prices of petrol and diesel, the people of the state did not have faith in the guarantees of PM: Dotasara
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, government of rajasthan, assembly, interim budget, state congress committee president, govind singh dotasara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved