• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश में दलित वर्ग पर बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

BJP delegation submitted memorandum to Governor regarding increasing atrocities on Dalit class in the state - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल द्वारा शनिवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर प्रदेश में दलित वर्ग पर हो रहे बेतहाशा अपराधों के लिए ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की गई है कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाकर आमजन में कानून व व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम किया जायें।
इसके अलावा राज्य में कांग्रेस शासन के 15 माह के दौरान दलितों पर लगातार बढ़ते हुए अत्याचार एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था के मध्यनजर कांग्रेस की वर्तमान अशोक गहलोत सरकार को निर्देशित करें कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएं।

इस प्रतिनिधिमण्डल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया के साथ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, सांसद जसकौर मीणा, डाॅ. मनोज राजौरिया, रंजीता कोली, कनकमल कटारा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. ओ.पी. महेन्द्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नारायण लाल मीणा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, विधायक बलबीर लूथरा, धर्मेन्द्र मोची, अनिता भदेल, शोभा चैहान, जोगेश्वर गर्ग, अर्जुनराम जीनगर, चन्द्रकांता मेघवाल, मदन दिलावर, प्रताप लाल गमेती, फूल सिंह मीणा, गोपीचन्द मीणा, अमृत लाल मीणा, विधानसभा प्रत्याशी हकरू मईडा, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी नीरज जैन, सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा, भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP delegation submitted memorandum to Governor regarding increasing atrocities on Dalit class in the state
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, jaipur, bharatiya janata party, bjp state president dr satish poonia, satish poonia, atrocities on dalits, atrocities on dalits in rajasthan, chief minister ashok gehlot, congress government, governor kalraj mishra, jaipur news, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved