• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कोटा संभाग के बाढ़ हालात की तथ्यात्मक रिपोर्ट डॉ. सतीश पूनियां को सौंपी

BJP delegation submitted factual report of flood situation of Kota division to Dr. Satish Poonia - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भाजपा के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कोटा , बारां, झालावाड़ और बूंदी में बाढ़ से हुई नुकसान का जायजा लेकर तथ्यात्मक रिपोर्ट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सौंपी। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक चंद्रकांता मेघवाल, विधायक कन्हैयालाल चौधरी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने पिछले दिनों कोटा संभाग के इन चारों जिलों का दौरा कर किसानों, व्यापारियों व आमजन से मुलाकात कर वहां के हालात की जमीनी व तथ्यात्मक जानकारी ली, जिसकी रिपोर्ट डॉ. पूनियां को आज सौंपी है।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल की तथ्यात्मक रिपोर्ट के अनुसार इन चारों जिलों में लगभग 6 लाख 85 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई, करीब 40 लोगों की मौत हो गई, 7650 से अधिक पशुओं की मौत, 13 हजार से अधिक मकान गिर गये, बारां जिले में दो गांव पूरी तरह नष्ट हो गये और करीब 125 करोड़ रुपये का व्यापारियों को नुकसान हुआ है।
भाजपा ने राज्य सरकार से मांग करते हुये कहा कि, कोटा संभाग के किसानों व मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाये, क्षतिग्रस्त मकानों के पुननिर्माण व व्यापारियों की मदद के लिये भी आर्थिक पैकेज जारी किया जाये, जिससे इन सभी को संबल मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP delegation submitted factual report of flood situation of Kota division to Dr. Satish Poonia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr satish poonia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved