जयपुर। राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में टिकट बंटवारे के बाद भड़की बगावत की आग पर काबू पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासन का डंडा चला दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों और अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ ताल ठोकने के आरोप में संगठन ने प्रदेश भर के करीब चार दर्जन बागियों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी द्वारा जारी इस फरमान के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा गर्म है कि यह कार्रवाई सिर्फ चुनावी मौसम का रस्मिया दिखावा है। राजनीति का पुराना दस्तूर रहा है कि आज जिन नेताओं को पार्टी से धक्के मारकर निकाला गया है, कल अगर वे अपने-अपने वार्डों से निर्दलीय चुनाव जीतकर आ गए और नगर निकायों में बोर्ड बनाने के लिए नंबर गेम की दरकार पड़ी, तो यही बागी रातों-रात ‘जिताऊ योद्धा’ मान लिए जाएंगे और इन्हें पूरे मान-सम्मान के साथ दोबारा पार्टी की मुख्यधारा में दाखिला मिल जाएगा।
कार्रवाई के भौगोलिक समीकरणों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा किरकिरी उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के अपने सियासी दुर्ग यानी विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में हुई है। यहां भाजपा का अनुशासन पूरी तरह तार-तार नजर आया, जहां अकेले इसी विधानसभा क्षेत्र से एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों, पूर्व पार्षदों और मंडल प्रभारियों को निष्कासित करना पड़ा। वार्ड अध्यक्ष मोहन लाल कुमावत, सीएम शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष नेमी चंद सैन, पूर्व पार्षद हरि शंकर बोहरा, अपनी पत्नी मंजू शर्मा को निर्दलीय लड़ा रहे पूर्व पार्षद दिनेश कांवट, महिला मोर्चा की चंदा कुमावत, कमलेश तिवारी, बनवारी सैनी, महर्षि शर्मा, पंकज गोयल, वार्ड अध्यक्ष राजेश सालोदिया, नारायण सोनी और समा राठौड़ जैसे नाम विद्याधर नगर की उस फेहरिस्त में शामिल हैं जिन्होंने संगठन के अधिकृत फैसलों की खुलेआम हवा निकाल दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजधानी के अन्य इलाकों की बात करें तो झोटवाड़ा से पूर्व पार्षद राजू अग्रवाल, सांगानेर से पूर्व किसान मोर्चा पदाधिकारी जय वशिष्ठ, पूर्व पार्षद शंकर शर्मा, मालवीय नगर से पूर्व पार्षद रमेश चन्द्र सैनी और पूर्व पार्षद स्वाति परनामी पर गाज गिरी है। वहीं किशनपोल विधानसभा में एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश किराड, बीना मेठी और मंडल महामंत्री नरेश शर्मा बागी होकर ताल ठोक रहे हैं। हवामहल से पूर्व पार्षद विक्रम सिंह तंवर, पूर्व पार्षद शिव सोनी और आमेर से पूर्व पार्षद बरखा सैनी व अविनाश सैनी को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
जयपुर के बाद सबसे बड़ा बगावती भूचाल प्रतापगढ़ और अजमेर में देखने को मिला है, जहां बागियों की लंबी कतार ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के पसीने छुड़ा दिए हैं। प्रतापगढ़ नगर परिषद में पूर्व सभापति व जिला मंत्री रामकन्या, पूर्व जिला मंत्री धर्मवीर मीणा की पुत्रवधु पूर्णिमा खराड़ी, पूर्व पार्षद मुकेश कुमार शर्मा, पूर्व पार्षद प्रहलाद गुर्जर, नगर मंडल उपाध्यक्ष जितेश सोनी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी ममता जैन व पंकज जैन और भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री प्रतीक शर्मा व साक्षी शर्मा के खिलाफ निष्कासन का आदेश जारी किया गया है।
उधर अजमेर में तो पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत और उनकी पत्नी हेमलता गहलोत ही बगावत का झंडा उठाकर चुनाव मैदान में कूद पड़े, जिन्हें संगठन ने फौरन बाहर का रास्ता दिखाया। इसके अलावा अपनी पुत्री विनीता रावत के पक्ष में प्रचार कर रहे पूर्व मंडल महामंत्री शंकर सिंह रावत, पूर्व पार्षद हेमलता बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंसल और महिला मोर्चा मंडल महामंत्री रेणु यादव पर भी कार्रवाई हुई है। फेहरिस्त में सिरोही के शिवगंज वार्ड 25 से पार्टी सिंबल मिलने के बाद विरोधी दल का सिंबल लेने वाली सीमा माली और पाली के तख्तगढ़ वार्ड 22 से सिंबल लेने के बाद नाम वापस लेने वाले पूर्व पार्षद राजेश कुमावत का नाम भी शामिल है।
बहरहाल, पार्टी ने अपनी तरफ से अनुशासन का संदेश देने की पूरी कोशिश की है, लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि निकाय चुनाव के नतीजे आते ही यह सारी सख्तियां सत्ता की मजबूरी के आगे धरी की धरी रह जाएंगी।
पेरिस में जान्हवी कपूर ने पहनी मलमल खादी साड़ी, रिया कपूर बोलीं- 'ये भारत की धरोहर का सम्मान है'
साप्ताहिक राशिफल 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक
हमारा शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है - पाँच तत्वों का महत्व—यहां पढ़ें
पेरिस फैशन वीक में मियू मियू शो का हिस्सा बनीं जाह्नवी कपूर, वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान
मातृ नवमी श्राद्ध 2026: जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महिला पितरों के तर्पण की पूरी विधि
जब संजय मिश्रा एक्टिंग छोड़कर ढाबे पर करने लगे थे काम, फिर ऐसे हुई फिल्मों में वापसी
'नींद के लिए समय निकालना मुश्किल,' देर रात जागने की आदत पर बोले अमिताभ बच्चन
शेखर सुमन के शो में दिए बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- स्क्रिप्टेड था, मेरी व्यक्तिगत सोच नहीं
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
राशिफल: कर्क राशि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि, तुला राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में आएगी प्रगाढ़ता
आईटी सर्च में नाम आने पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, कहा- मैं किसी बेनामी प्रॉपर्टी की मालकिन नहीं
कम समय में खत्म हुआ बिग बॉस का सफर, ईशा रिखी ने जताई निराशा
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
केबीसी-18 में पुश्तैनी गांव का नाम सुनकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लाइब्रेरी में देरी पर गांव वालों से मांगी माफी
पौड़ी गढ़वाल के सांगुड़ा में बसा है मां भुवनेश्वरी का सिद्धपीठ, जानिए मंदिर का इतिहास
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
4 अक्टूबर 2026 पंचांग: आश्विन कृष्ण नवमी पर बन रहे हैं ये शुभ-अशुभ योग, जानें सूर्य-चंद्रमा की चाल
'क्या विपक्ष अराजकता फैलाना चाहता है?', रविशंकर प्रसाद ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन की निंदा की

गुजरात के भावनगर में खड़ी ट्रेलर गाड़ी से एसयूवी की टक्कर, सात लोगों की मौत

संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर संविधान नकारने की साजिश रच रही कांग्रेस, वामपंथी शासन लाना चाहती है: सीएम फडणवीस
राशिफल: वृषभ, तुला और वृश्चिक रहें सतर्क, जानें 6 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका दिन
पेरिस फैशन वीक में मियू मियू शो का हिस्सा बनीं जाह्नवी कपूर, वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान
कम समय में खत्म हुआ बिग बॉस का सफर, ईशा रिखी ने जताई निराशा
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
'उन्हें किसी और टेक की जरूरत नहीं पड़ती', श्रेया सरन ने की 'दृश्यम 3' को-स्टार अजय देवगन की तारीफ
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे
शेखर सुमन के शो में दिए बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- स्क्रिप्टेड था, मेरी व्यक्तिगत सोच नहीं
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
नटराजासन से पहले जरूर करें ये 7 पूर्वाभ्यास, इन स्टेप्स से शरीर को बनाएं सेहतमंद
देखें आज 06/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope