जयपुर । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने टोंक में भाजपा प्रत्याशी के बदले जाने के संकेत दिए है। टोंक से भाजपा ने अजीत मेहता को प्रत्याशी घोषित किया है, वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट भी टोंक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जयपुर में भाजपा के मीडिया सेंटर पर प्रेस वार्ता में सैनी ने कहा कि सीएम वसुंधरा राजे के सामने झालरापाटन से कांग्रेस ने मानवेंद्र सिंह को गलत उतारा है, बल्कि सीएम राजे के सामने कांग्रेस को पूर्व मुख्यमंत्री को मैदान में उतारना चाहिये था।
उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस को कोई प्रत्याशी नहीं मिला, तो उन्होंने मानवेंद्र सिंह को मैदान में उतार दिया। उन्होंने कहा कि टोंक में विधानसभा चुनाव रोचक होगा, इसलिए भाजपा भी तैयारी कर रही है। वहीं नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि नाराज कार्यकर्ताओं को पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनाने में जुटे हुए है।
वहीं कई मंत्रियों और मौजूदा विधायकों का टिकट काटने के सवाल पर सैनी ने कहा कि युवाओं और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को भी मौका मिलना चाहिए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सीएम राजे ने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे प्रदेश के सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
तमिलनाडु में मोदी बोले: शास्त्र साक्षी हैं, जो शक्ति को खत्म करना चाहते हैं, उनका विनाश होता है
सुप्रीम कोर्ट ने CAA पर रोक लगाने से किया इनकार
पशुपति पारस का स्वागत करने को तैयारRJD , तेज प्रताप ने कहा, 'NDA छोड़कर अच्छा किया'
Daily Horoscope