• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बारिश के बीच भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा का जनसंपर्क, वार्ड 87 में तेज हुआ चुनाव प्रचार

BJP Candidate Pratibha Sharma Conducts Outreach Amidst Rain; Election Campaign Intensifies in Ward 87 - Jaipur News in Hindi

जयपुर। निकाय चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वार्ड नंबर 87 में चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचार अभियान को गति देते हुए घर-घर जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा ने बारिश के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन से संवाद किया और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

प्रतिभा शर्मा ने बैराठी नगर फर्स्ट, महावीर विस्तार कॉलोनी, सैनी कॉलोनी, अरिहंत वाटिका, वेद विहार एवं वेद विहार बी सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा ने कहा कि, “वार्ड 87 की जनता का विश्वास और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, सड़क, पानी, बिजली और बेहतर मूलभूत सुविधाओं के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगी। बारिश के बावजूद जिस तरह से जनता का समर्थन और कार्यकर्ताओं का उत्साह मिल रहा है, वह हमारे संकल्प को और मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ वार्ड के प्रत्येक परिवार तक पहुंच रहे हैं। जनता के आशीर्वाद और सहयोग से वार्ड 87 को विकास की नई दिशा देने का संकल्प है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Candidate Pratibha Sharma Conducts Outreach Amidst Rain; Election Campaign Intensifies in Ward 87
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, rajasthan news, jaipur municipal election 2026, ward 87 jaipur, pratibha sharma, bjp candidate, bjp rajasthan, jaipur bjp, municipal election, election campaign, door to door campaign, political campaign, ward 87 election, jaipur politics, rajasthan politics, voter outreach, bjp workers, local election, civic issues, jaipur election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved