• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आसमान मे उड़ने का पहला अधिकार परिन्दों का: जोराराम कुमावत

Birds have the first right to fly in the sky: Jora Ram Kumawat - Jaipur News in Hindi

-परिन्दों के लिए ‘ऑपरेशन फ्री स्काई’ जयपुर।प्रदेश में पशु कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत वर्ल्ड संगठन, एनिमल वैल्फेयर बोर्ड ऑफ इंडिया, राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, पशुपालन विभाग तथा जयपुर जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में 15 जनवरी को मकर संक्रान्ति के अवसर पर पतंगों की डोर से घायल परिन्दों को बचाने के लिए ‘आपरेशन फ्री स्काई’ अभियान चलाया जा रहा है। विद्यार्थियो एवं आमजन को इस मुहिम मे सक्रिय रूप से जोडने के उद्देश्य से पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत तथा राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के प्रतिनिधि मनीष सक्सेना ने ‘ऑपरेशन फ्री स्काई’ अभियान पर विशेष पोस्टर का विमोचन किया।
इस अवसर पर पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि परिन्दों के आसमान मे उड़ने की आजादी में हमें बाधक नहीं बनना चाहिए क्योंकि आसमान मे उड़ने का पहला अधिकार परिन्दों का है तथा मकर संक्रान्ति के अवसर पर घायल परिन्दों को बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने समस्त शहरवासियो से अपील की है कि पक्षियो के उडने के पीक आवर्स सुबह 6 से 8 और शाम 5 सेे 7 बजे के बीच पतंगबाजी ना करे व चाइनीज मांझे से पतंग ना उडाये।
राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य मनीष सक्सेना ने बताया कि मकर संक्रान्ति के पर्व पर उड़ाई जाने वाली पतंगों की डोर में फंसने से हजारो पक्षी घायल हो जाते हैं तथा चिकित्सकीय सुविधा के आभाव में दम तोड़ देते हैं। मनीष सक्सेना ने नागरिको से अपील की है कि वह घायल परिंदो को तुरन्त चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने मे मदद करे। मासूम परिंदो को बचाने के लिए पशुपालन विभाग एवं वर्ल्ड संगठन शहरवासियो को इस मुहिम से जोडकर घायल पक्षियो को तुरन्त प्राथमिक उपचार दिलवाने मे सहायता प्रदान कर रहा है जिसके लिए 20 क्षेत्रीय बर्ड रेस्क्यू सेंटर स्थापित किए गए हैं।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक एवं जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य सचिव डॅा. प्रवीण कुमार सेन ने बताया कि शहर को 20 क्षेत्रो मे बाँटकर ‘क्षेत्रीय बर्ड रेस्क्यू सेन्टर’ बनाए गए है जिसमे 21 पशुचिकित्सक तथा पक्षी मित्र अपनी सेवाऐ प्रदान करेगे। साथ ही समस्त शहरवासियो से अपील की जाती है कि घायल पक्षी दिखने पर वह सम्बन्धित क्षेत्र के ‘क्षेत्रीय पशुचिकित्सालय’ मे प्रातः 9 से 6 बजे तक उन्ह­ पहुँचाकर उपचार दिलवाएं।
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक, पॉली क्लिनिक डॅा. जितेन्द्र राजोरिया ने बताया कि घायल पक्षियो का मौके पर उपचार हेतु ‘मोबाईल यूनिट’ का भी गठन किया गया है जिसमे प्रभारी वरिष्ठ पशुचिकित्सक डॅा. प्रदीप सोठवाल एवं पशुचिकित्सक डॅा. विश्वजीत बारहेट, योगेंद्र शर्मा, प्रिया भीलवाऱा तथा विमलेश जाट अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
घायल पक्षी को क्षेत्रीय बर्ड रेस्क्यू सेन्टर पर पहुँचाकर उपचार दिलवाए
क्र.सं. नाम पशु चिकित्सालय फोन नं.
1 पशु चिकित्सालय पशु चिकित्सालय, एम.आई.रोड 01412373237
2 डॅा.अमित कुमार गोयल पशु चिकित्सालय, हीरापुरा 9024754721
3 डॅा.अनिल कुमार पशु चिकित्सालय, गाँधी नगर 9414849055
4 डॅा.अवद्येश कुमार जैन पशु चिकित्सालय, दुर्गापुरा 9414238209
5 डॅा.सुरेन्द्र सिंह शेखावत पशु चिकित्सालय, नाहरी का नाका 9829005334
6 डॅा.नरेश निठारवाल पशु चिकित्सालय, सिरसी 9928881860
7 डॅा.मनीष गुप्ता पशु चिकित्सालय, हरमाडा 7727867780
8 डॅा.पुष्पेन्द्र कालोरिया पशु चिकित्सालय, पुरानी बस्ती 9782866167
9 डॅा.प्रवीण कुमार सोनी पशु चिकित्सालय, आदर्श नगर 9829412052
10 डॅा.नीरज शुक्ला पशु चिकित्सालय, आमेर 7014646865
11 डॅा.मोहन लाल मीणा पशु चिकित्सालय, जगतपुरा 7742439975
12 डॅा.निरूपा सिरवी पशु चिकित्सालय, मानसरोवर 9414324891
13 डॅा.राम प्रताप पशु चिकित्सालय, जयपुर उत्तर 9829987558
14 डॅा.राम कृष्ण बोहरा पशु चिकित्सालय, झोटवाड़ा 9414454282
15 डॅा.कौशल मण्डावरा पशु चिकित्सालय, सांगानेर 9413805218
16 डॅा.जितेन्द्र कुमार पशु चिकित्सालय, जयपुरा 8209864997
17 डॅा.प्रदीप सोठवाल मोबाईल यूनिट 9772628280
18 डॅा.विश्वजीत बारहेट मोबाईल यूनिट 7743655151
19 डॅा.सी.पी.सिंह विद्याधर नगर, अम्बाबाडी 9414248579
20 डॅा.रामदयाल सैन बस्सी 9928181808
मनोज सिंह
जनसंपर्क अधिकारी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Birds have the first right to fly in the sky: Jora Ram Kumawat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, operation free sky, makar sankranti, animal welfare board of india, zoraram kumawat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved