• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर में बर्ड फेस्टिवल की तैयारियां शुरू, मेनार लेक और जंगल सफारी पार्क में होगी बर्ड वॉचिंग

Bird festival preparations begin in Udaipur, bird watching will be held at Menar Lake and Jungle Safari Park - Jaipur News in Hindi

उदयपुर। सर्दी की दस्तक के साथ ही मेवाड़ के जलाशयों में विदेशी मेहमान परिंदों का आना शुरू हो गया है। इसको देखते हुए वन विभाग द्वारा 9 से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) बी. प्रवीण ने बताया कि मेवाड़-वागड़ की जैव विविधता से जन-जन को रूबरू करवाने और लेकसिटी को बेस्ट बर्ड वॉचिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दृष्टि से पिछले 6 वर्षों से आयोजित हो रहे उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के तहत इस बार भी विशिष्ट आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बर्ड फेस्टिवल का औपचारिक उद्घाटन 10 जनवरी को जंगल सफारी पार्क में होगा जहां पर बर्ड, बटरफ्लाई व डाक टिकट की प्रदर्शनी आयोजित होगी। यहां पर 1 हजार से अधिक विद्यार्थियों व अतिथियों को बर्ड वॉचिंग करवाई जाएगी व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की तरफ से क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। अपराह्न में ओटीसी सभागार में नेचर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन आकर्षण का केन्द्र रहेगा। 12 जनवरी को कार्यशाला व समापन समारोह का आयोजन होगा। बी. प्रवीण ने बताया कि बर्ड फेस्टिवल के औपचारिक शुभारंभ से पहल 9 जनवरी को बर्डरेस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद व प्रतापगढ़ के अलग-अलग दलों द्वारा भाग लिया जाएगा। इसमें प्रतिभागी पूरे दिनभर में अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे और इस दौरान देखी जाने वाली पक्षी प्रजातियों की सूची तैयार करेंगे। जो दल सबसे ज्यादा अथवा विशिष्ट पक्षी प्रजातियों की सूची रिकाॅर्ड के साथ प्रस्तुत करेगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक प्रतिभागी उदयपुर बर्ड फेस्टिवल डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bird festival preparations begin in Udaipur, bird watching will be held at Menar Lake and Jungle Safari Park
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: international level udaipur bird festival, forest department, chief conservator of forests wildlife bv praveen, udaipur bird festival, udaipur bird festivalcom, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved