• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जगतपुरा की बृजपुरी कॉलोनी में फ्लैट के बाहर से बाइक चोरी

Bike Stolen from Outside Flat in Jagatpuras Brijpuri Colony - Jaipur News in Hindi

दिनेश तोमर

जयपुर। जयपुर के जगतपुरा इलाके में स्थित खाटूश्याम सर्किल (7 नंबर चौराहा) के आसपास चोरी और असामाजिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। बुधवार देर रात एयरपोर्ट रोड स्थित बृजपुरी कॉलोनी में एक फ्लैट के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बृजपुरी कॉलोनी के प्लॉट नंबर 103 स्थित ग्राउंड फ्लोर पर फ्लैट में रहने वाले नरेन्द्र कुमार की बाइक उनके फ्लैट के बाहर से चोरी हो गई। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे जब वे सोकर उठे तो बाइक वहां मौजूद नहीं थी।
बाइक चोरी होने के बाद नरेन्द्र कुमार प्रतापनगर थाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि थाना स्तर पर उन्हें पहले 100 नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि खाटूश्याम सर्किल और आसपास के क्षेत्र में रात के समय नशेबाजों का जमावड़ा रहता है, जिससे चोरी, झगड़े और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। हालांकि इस बाइक चोरी की घटना में किसी विशेष व्यक्ति की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्रवासियों ने आशंका जताई है कि नशे की लत से जुड़े कुछ लोग चोरी जैसी घटनाओं में शामिल हो सकते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात 8 बजे के बाद भी शराब ठेके के बाहर कथित रूप से शराब बेची जाती है। उनका आरोप है कि ठेके के बाहर कुछ लोग खड़े रहते हैं और निर्धारित समय के बाद भी शराब उपलब्ध कराते हैं।
क्षेत्रवासियों के अनुसार देर रात शराब पीने के बाद कई लोग सड़क पर झगड़ा करते हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल रहता है। उनका कहना है कि इस कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खाटूश्याम सर्किल पर स्थित अन्नपूर्णा रसोई में आने वाले लोगों की संख्या पर भी इसका असर पड़ने की बात स्थानीय लोगों ने कही है।
उल्लेखनीय है कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का कार्यालय भी इसी क्षेत्र के पास स्थित है। इसके बावजूद नशेबाजों पर लगाम नहीं लग रही है।
स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में नशे और उससे जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bike Stolen from Outside Flat in Jagatpuras Brijpuri Colony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dinesh tomar, jagatpura jaipur, brijpuri colony, bike theft, khatushyam circle, pratap nagar police station, jaipur crime news, vehicle theft, airport road jaipur, antf jaipur, public safety, local residents, night security, police investigation, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved