• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत ब्यूटी इवेंट विजेता माफिया खान एवं लक्ष्मी कुमारी देंगी योगदान

Bharat Beauty Event winners Mafia Khan and Lakshmi Kumari will contribute - Jaipur News in Hindi

जयपुर। साज ग्रुप के द्वारा भारत ब्यूटी इवेंट का आयोजन किया गया, जिसके अंदर ब्राइडल मेकअप कंपटीशन में पूरे भारत के राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता 252 नंबर लेकर विनर बनने वाली माफिया खान जो टोंक से हैं एवं 243 नंबर लेकर द्वितीय स्थान पर रहने वाली लक्ष्मी कुमारी गुर्जर है जो अब रूप साज फाउंडेशन के साथ जुड़कर अपाहिज अपंग बच्चियों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देंगी। इसके साथ ही पूरे साल तक मेकअप के सेमिनार भी रहेगा जो रूप साज फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किए जाएंगे। आगामी कार्यक्रम के बारे में फाउंडेशन के मेंबर रवि राव ने जानकारी दी कि शेखावाटी ब्यूटी इवेंट 14 मार्च को होगा। इसमें माफिया एवं लक्ष्मी शामिल रहेंगी। इसके पश्चात जयपुर में ढूंढाड़ ब्यूटी इवेंट द्वितीय 17 मार्च को होगा और उसके पश्चात मेवाड़ ब्यूटी इवेंट द्वितीय भी अप्रैल में आयोजित होगा जो रूप से आज फाउंडेशन के द्वारा आयोजित होगा। माफिया एवं लक्ष्मी जो शुरुआत कर रही है वह एक अनमोल और निस्वार्थ भाव से लोगों को प्रशिक्षण देकर के रोजगार प्रदान करवाने के लिए और महिला सशक्तिकरण के बहुत ही सहायक होगा। बता दें कि रूप साज फाउंडेशन की नींव 2019 में रखी गई थी जो लगातार इन चीजों में कार्यरत है। इसका उद्देश्य 2045 तक 10 लाख तक शिक्षक देना है जो भारत को सबल बना सके। भूपेंद्र सिरसू इस फाउंडेशन के फाउंडर हैं वहीं इंद्र कंवर जो साज के डायरेक्टर भूपेंद्र की माताजी हैं। वे इस फाउंडेशन में कार्यरत है जिन्होंने कि बहुत बड़ा उद्देश्य ले रखा है जो आगे भी निरंतर चलता रहेगा। साथ में भारत में होने वाले ब्यूटी इवेंट को ईमानदारी पूर्वक वह निस्वार्थ भाव से उसका आयोजन करने में फाउंडेशन की पूर्ण भागीदारी रहती है। आगामी नेशनल लेवल इवेंट जो 2025 में है तब तक माफिया खान व लक्ष्मी मिलकर रूप साज फाउंडेशन के साथ अनाथ अपाहिज बच्चियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगी।
फाउंडेशन के जयपुर जिले की प्रेसिडेंट सुनीता वर्मा को बनाया गया है। वहीं उदयपुर की प्रेसिडेंट के तौर पर निधि कोटाई को बनाया गया है। रूप सज फाउंडेशन के द्वारा आयोजित भारत ब्यूटी इवेंट में 300 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया था। तीन दिन तक चलने वाले प्रोग्राम में 2 दिन सेमीफाइनल तथा तीसरे दिन फाइनल का आयोजन किया गया, जिसमे प्रथम स्थान पर माफिया खान एवं दूसरे स्थान पर लक्ष्मी गुर्जर रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharat Beauty Event winners Mafia Khan and Lakshmi Kumari will contribute
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, saaj group, bharat beauty event, winner, mafia khan, lakshmi kumari gurjar\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved