• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भागीरथ चौधरी ने संभाला पदभार

Bhagirath Chaudhary took charge in the presence of thousands of workers - Jaipur News in Hindi

- स्वयं ट्रेक्टर चलाकर पार्टी कार्यालय पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष

-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने किया स्वागत जयपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने बुधवार को पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा व किसानी अंदाज में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने फूल माला पहनाकर उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। इससे पहले भागीरथ चौधरी ट्रैक्टर रैली में स्वयं ट्रेक्टर चलाकर पार्टी कार्यालय पहुंचे। इससे पहले 22 गोदाम पुलिया से हजारों की तादाद में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भागीरथ चौधरी का फूल मालाएं पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया। ट्रैक्टर रैली के भाजपा कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करके अभिनंदन किया। राजस्थानी वेशभूषा में आए कार्यकर्ताओं ने अलगोजे पर बेहद शानदार प्रस्तुतियों से सबका मनमोह लिया।
पदभार संभालने के पश्चात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी व ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें आगामी चुनावों को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुट जाने का आह्वान किया। साथ ही सीकर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओपी यादव, उपाध्यक्ष खीवांराम चौधरी, प्रदेश मंत्री गुडडु सैनी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष दीपक सिरोहिया, प्रदेश कार्यालय मंत्री धमेंद्र कुंतल, फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत, नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी, भाजयुमो जयपुर देहात महामंत्री रमेश जाजुदा, भाजपा युर्वा मोर्चा जयपुर शहर के कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप शर्मा, पंचायत समिति सदस्य चौरू, फागी मधुसुदन, सुरेश सिंह फौजदार भरतपुर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhagirath Chaudhary took charge in the presence of thousands of workers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, bharatiya janata party, kisan morcha, newly appointed state president, ajmer mp, bhagirath chowdhary, bjp state president, cp joshi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved