जयपुर। मुख्यमंत्री श्रीमती
वसुन्धरा राजे ने रामनवमी के पावन पर्व पर
प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती राजे ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम
भगवान श्रीराम ने जीवन में उच्च नैतिकता के जो प्रतिमान स्थापित किये वे हम सभी के
लिये अनुकरणीय हैं। भगवान श्रीराम ने सेवा, त्याग, और
कत्र्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए न्याय एवं सत्य को
प्रतिस्थापित किया। भारतीय जनमानस पर उनका अमिट प्रभाव है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुनीत अवसर पर हम
भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करते हुए देश एवं समाज की उन्नति
में योगदान देेने का संकल्प लें।
---
संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र के प्रस्ताव को ठुकराया
सीरम इंस्टीट्यूट प्लांट में लगी आग से 5 की मौत, कोविड वैक्सीन सुरक्षित
नए कृषि कानून - सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने 8 राज्यों के 10 किसान संगठनों से की बात
Daily Horoscope