• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्यपाल और मुख्यमंत्री की होली पर शुभकामनाएं

Best wishes to Governor and Chief Minister on Holi - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने होली पर्व पर प्रदेश के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि ‘‘रंगों का पर्व होली आपसी मेल-जोल और खुशियों का प्रतीक है। यह समाज के सभी वर्गों, धर्मों और विभिन्न परम्पराओं को मानने वाले लोगों को जोड़ता है।

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
गहलोत ने कहा कि खुशियों और रंगों का यह त्यौहार नई उमंग के साथ जीवन जीने का संदेश देता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ ही एकता, समरसता और भाईचारे का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्नवान किया कि वे प्रदेश की उन्नति व खुशहाली के लिए सामाजिक सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Best wishes to Governor and Chief Minister on Holi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: governor kalraj mishra, chief minister ashok gehlot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved