• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हर माह पुरस्कृत होंगे सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने : प्रदेश के थानों में 31 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा

Best Police Stations to be Rewarded Monthly: Swachhata Hi Seva Cleanliness is Service Fortnight - Jaipur News in Hindi

थाना परिसर से मालखानों और बैरकों तक होगी साफ-सफाई ड्रोन फोटो-वीडियोग्राफी से पहले और बाद की स्थिति का होगा तुलनात्मक आकलन जयपुर। राजस्थान के सभी पुलिस थानों में 31 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान थानों में व्यापक साफ-सफाई के साथ बुनियादी व्यवस्थाओं में भी सुधार किया जाएगा। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस थानों को जिला पुलिस, रेंज और पुलिस मुख्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
पखवाड़ा समाप्त होने के बाद भी हर माह सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने का चयन कर उसे सम्मानित किया जाएगा, ताकि स्वच्छता केवल पखवाड़े तक सीमित न रहकर पुलिसकर्मियों की नियमित कार्यशैली का हिस्सा बन सके।
केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में शुक्रवार को नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। इसमें महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक के बाद डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस रेंज के महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त, जिला पुलिस अधीक्षक और डीसीपी को अपने अधीनस्थ सभी थानों में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
ड्रोन से पहले और बाद की स्थिति का होगा आकलन
अभियान के तहत पुलिस थाना परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई कराई जाएगी। कार्य शुरू होने से पहले ड्रोन से फोटो और वीडियोग्राफी कराकर पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी। पखवाड़े के दौरान किए गए कार्यों के बाद दोबारा ड्रोन शूट कराया जाएगा, जिससे अभियान से पहले और बाद में थानों की स्वच्छता में हुई प्रगति का सटीक व तुलनात्मक आकलन किया जा सके।
मालखानों और जब्त वाहनों के निस्तारण पर विशेष फोकस
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने थानों के मालखानों में रखी सामग्री और जब्त वाहनों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, आमजन के अनुकूल स्वागत कक्ष (रिसेप्शन) तैयार करने, डिजिटल इंफॉर्मेशन बोर्ड स्थापित करने, पुलिस बैरकों की स्वच्छता, परिसर की साफ-सफाई और रंग-रोगन जैसे कार्य भी प्राथमिकता से कराए जाएंगे।
तीन स्तरों पर दिए जाएंगे पुरस्कार
स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थानों को तीन स्तरों पर पुरस्कृत किया जाएगा:
जिला स्तर: जिला पुलिस अधीक्षक अपने जिले के सर्वश्रेष्ठ थाने का चयन कर पुरस्कृत करेंगे।
रेंज स्तर: पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रेंज के श्रेष्ठ थाने को सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यालय स्तर: राज्य स्तर पर पुलिस मुख्यालय द्वारा उत्कृष्ट थाने को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
बैठक में उप महानिरीक्षक पुलिस कुंवर राष्ट्रदीप, आलोक श्रीवास्तव सहित पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Rajasthan Police Swachhata Hi Seva Pakhwada, DGP Rajiv Kumar Sharma, Police Station Cleanliness Drone Assessment, Best Police Station Monthly Award, Rajasthan Police News

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Best Police Stations to be Rewarded Monthly: Swachhata Hi Seva Cleanliness is Service Fortnight
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: best police stations, swachhata hi seva, cleanliness, service fortnight, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved