• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ गतिविधि आयोजित

Best Out of Waste Activity Organized at Kanoria PG Mahila Mahavidyalaya - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के नेचर क्लब की ओर से बुधवार को रचनात्मकता एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ गतिविधि का आयोजन किया गया। गतिविधि का उद्देश्य छात्राओं में कलात्मक कौशल विकसित करने के साथ-साथ अपशिष्ट न्यूनीकरण, पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना रहा। 48 छात्राओं ने उत्साह से लिया भाग गतिविधि में महाविद्यालय की 48 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने अपने घरों से लाई गई अनुपयोगी सामग्री का रचनात्मक उपयोग करते हुए विभिन्न प्रकार की आकर्षक सजावटी एवं उपयोगी वस्तुएं तैयार कीं। इस दौरान छात्राओं ने अपशिष्ट सामग्री को नया स्वरूप देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
3R के सिद्धांत अपनाने पर जोर
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए दैनिक जीवन में 3R—Reduce, Reuse और Recycle के सिद्धांतों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपशिष्ट पदार्थों का उचित उपयोग और पुनर्चक्रण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने में मील का पत्थर साबित हो सकते हैं।
उत्कृष्ट रचनात्मकता के लिए छात्राएं सम्मानित
प्रतियोगिता में डॉ. नीतू माथुर, सह-आचार्य, व्यावसायिक प्रशासन विभाग तथा डॉ. आरती मिश्रा, सह-आचार्य, रसायन विभाग निर्णायक रहीं।
प्रतियोगिता में बीएससी सेमेस्टर प्रथम की छात्रा चेतरा यादव ने प्रथम, बीएससी सेमेस्टर पंचम की छात्रा हर्षिता ने द्वितीय तथा बीएससी सेमेस्टर तृतीय की छात्रा शाइली मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, बीएससी सेमेस्टर प्रथम की छात्राओं समीक्षा एवं रिद्धिमा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को उनकी रचनात्मकता एवं अपशिष्ट पदार्थों के अभिनव उपयोग के लिए पुरस्कार के साथ प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Best Out of Waste Activity Organized at Kanoria PG Mahila Mahavidyalaya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: best out of waste, nature club, kanoria pg mahila mahavidyalaya, jaipur, waste management, 3r principle, reduce reuse recycle, environmental conservation, student creativity, recycling activity, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved