• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आमजन तक पहुँचे सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ : दिया कुमारी

Benefits of Governments Public Welfare Schemes Must Reach the Common Citizen: Diya Kumari - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को बस्सी विधानसभा की ग्राम पंचायत अनंतपुरा में संध्या चौपाल एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर आमजन से संवाद किया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे पात्र व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने इस दौरान 23 से 25 मई तक जयपुर में आयोजित हो रहे ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) 2026 में अधिक से अधिक कृषकों, पशुपालकों एवं निवेशकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गोद भराई रस्म का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सरकार के प्रति विश्वास व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Benefits of Governments Public Welfare Schemes Must Reach the Common Citizen: Diya Kumari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gram rath abhiyan, rajasthan government schemes, diya kumari, public hearing rajasthan, rural development rajasthan, grame 2026, jaipur agriculture summit, women empowerment, government welfare scheme, bassi assembly rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved