जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की जनता से कह रही है कि मोदी को हराओ और लोकतंत्र बचाओ। देश में लोकतंत्र है, तभी भीम आर्मी जैसे संगठन है। अगर लोकतंत्र रहेगा, तो चाहे हनुमान बेनीवाल आर्मी बने या मीणा आर्मी, लोकतंत्र को सभी को अपनी आवाज उठाने का हक होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जयपुर में एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी हारेंगे, तभी आगे पत्रकार आगे सवाल पूछ सकेंगे। वर्तमान में तो दूरदर्शन हो, रेडियो हो, सभी एकतरफ मोदी का प्रचार कर रहे है। रही कसर मनो टीवी ने पूरी कर दी है। पूरा का पूरा मीडिया दवाब में काम कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि लेकिन कांग्रेस पार्टी यह महसूस कर रही है कि मोदी जी घबराए हुए 23 मई के नतीजों को लेकर।
मुख्यमंत्री ने संघ पर खुलेआम भाजपा का साथ देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संघ को भाजपा के साथ मर्ज हो जाना चाहिए। यह मेरी गंभीरता पूर्वक संघ प्रमुख भागवत को सलाह है। ताकि संघ खुद को सांस्कृतिक संगठन बताने से परहेज करें।जिससे की संघ आगे अभी की तरह आगे भी भाजपा के लिए चुनाव प्रचार में कूद सके।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope