जयपुर।महापौर डॉ. अशोक लाहोटी ने शनिवार सुबह चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वरजी मंदिर से डिग्गी कल्याण जी के लिए पदयात्रियों को रवाना किया। महापौर स्वयं पदयात्रा की ध्वजा लेकर यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। उन्होंने दुकानदारों से प्लास्टिक कैरी बैग इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा। उन्होंने पदयात्रियों से कचरा डस्टबिन में ही डालने का अनुरोध किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक सुरेंद्र पारीक और उपमहापौर मनोज भारद्वाज उपस्थित थे।
आगे देखिये पदयात्रा की तस्वीरें
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope