• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बहा तिरकिट धिरधिर का रेला - 21 वें ठाकुर किशन सिंह संगीत समारोह में हुई प्रस्तुति

Baha Tirkit Dhirdhir Ka Rela - performed at the 21st Thakur Kishan Singh Music Festival - Jaipur News in Hindi

जयपुर। ठाकुर किशन सिंह शास्त्रीय संगीत समारोह समिति की ओर से मंगलवार को पिंकसिटी प्रेस क्लब सभागार में 21 वां ठाकुर किशन सिंह संगीत समारोह आयोजित हुआ। बनारस के विख्यात तबला वादक अभिषेक मिश्रा ने तीनताल में सधे हुए तबला वादन से सभी को रोमांचित कर दिया। बनारस के उठान की तिलस्मी प्रस्तुति ने खूब तालियां अर्जित की। तिरकिट और धिरधिर के बहे रेले ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। फरमाइशी परणों और गतों की रोचक प्रस्तुति खास रही। अभिषेक के साथ हारमोनियम पर सुमित मिश्रा ने प्रभावी संगत की।

इससे पहले कार्यक्रम का आगाज शहर के युवा कलाकार योगेश मोठिया के सुरीले वायलिन वादन से हुई। योगेश के साथ तबले पर मोहम्मद शोयब ने कुशल संगत की। समारोह के अतिथि राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष अशोक पांड्या, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की संयोजक शालिनी शर्मा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश मीणा ने पद्मश्री नामित गजल गायक उस्ताद अहमद हुसैन उस्ताद मोहम्मद हुसैन, पं. विजेंद्र गौतम,पं. जगदीश मोठिया, पं. कैलाश मोठिया, डॉ.रवि सबरवाल को ठाकुर किशन सिंह सुर रत्न संगीतअवार्ड प्रदान किया। तबला वादक पं. अभिषेक मिश्रा को ठाकुर किशन सिंह ताल रत्न संगीत अवार्ड से नवाजा गया।

इस अवसर पर पत्रकारों में इकबाल खान, विक्रम सोलंकी, सत्येंद्र शुक्ला, कमलेश गोयल, भारत दीक्षित, राजकुमार पारीक, राहुल गोस्वामी, मनोज हारित, शिवराज गुर्जर, जगदीश जैमन को गौरव रत्न सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. त्रिपुरारी सक्सेना और उर्मिला उपाध्याय ने सभी का आभार जताया। संचालन राजेश आचार्य ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Baha Tirkit Dhirdhir Ka Rela - performed at the 21st Thakur Kishan Singh Music Festival
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: music festival\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved