• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के तहत प्रदेशभर में जागरूकता गतिविधियां आयोजित

Awareness Activities Organized Across the State Under BRICS Sustainable Lifestyle Week - Jaipur News in Hindi

जयपुर। पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राजस्थान में 1 से 7 नवंबर तक BRICS Sustainable Lifestyle Week 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह के पांचवें दिन गुरुवार को ‘Say No to Single Use Plastic’ थीम पर प्रदेशभर में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। राज्य भर में हुए कार्यक्रमों के दौरान कपड़े एवं जूट के थैलों, स्टील एवं अन्य पुनः उपयोग योग्य बोतलों तथा प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक उत्पादों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिभागियों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने, पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने तथा अपने आसपास स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।
प्रदेशभर में आयोजित की गईं जागरूकता गतिविधियां-
ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में संबंधित विभागों, नगरीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर टिकाऊ विकल्प अपनाने, प्लास्टिक कचरे को खुले में नहीं फेंकने तथा कचरे का उचित पृथक्करण एवं निस्तारण करने के प्रति जागरूक किया गया।
कल राज्य स्तरीय ई-वेस्ट कलेक्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम-
ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के छठे दिन 6 नवंबर को जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में राज्य स्तरीय ई-वेस्ट कलेक्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित संग्रहण, वैज्ञानिक निस्तारण एवं अधिकृत रिसाइक्लर्स के माध्यम से पुनर्चक्रण को प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से आमजन, सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों को अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जिम्मेदार प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
सतत जीवनशैली अपनाने का सामूहिक संकल्प-
पर्यावरण संरक्षण को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। प्लास्टिक का कम उपयोग, ई-वेस्ट का सुरक्षित निस्तारण, ऊर्जा एवं जल संरक्षण तथा संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग जैसे छोटे-छोटे प्रयास सतत एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Awareness Activities Organized Across the State Under BRICS Sustainable Lifestyle Week
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: brics sustainable lifestyle week 2026, plastic free rajasthan, single use plastic, e-waste management, environmental protection, v srinivas, rajasthan international centre, waste recycling, sustainable lifestyle, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved