• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एटीएम को तोड़ने की कोशिश, लाखों रुपए चोरी होने से बचे

Attempt to break SBI ATM near New Ashish Market in jaipur Mansarovar Police Station Area - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। एक बार फिर बदमाशों ने एटीएम लूटने का प्रयास किया। हालांकि बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। मामला मानसरोवर थाना इलाक़े का है। पुलिस के मुताबिक़ न्यू आतिश मार्केट के पास एसबीआई का एटीएम है। देर रात एक बदमाश एटीएम में घुसा और छेड़छाड़ करते हुए उसे तोड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश उसे तोड़ने में सफल नहीं हो पाया। जब एटीएम नहीं टूटा तो बदमाश वहाँ से फ़रार हो गया। एटीएम को तोड़ने की ये सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गयी। वारदात के समय एटीएम पर बैंक की ओर से कोई सुरक्षा गार्ड भी नहीं था । मामले का पता उस वक़्त चला जब लोग यहाँ से पैसे निकालने आए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौक़े पर आयी और मौका मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक़ जिस समय बदमाश ने एटीएम को तोड़ने की कोशिश की उस समय बैंक में लाखों रुपए रखे हुए थे। अगर बदमाश एटीएम को तोड़ने में कामयाब हो जाता तो लाखों रुपए चोरी हो सकते थे। फ़िलहाल पुलिस सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर मामले का पता लगाने में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Attempt to break SBI ATM near New Ashish Market in jaipur Mansarovar Police Station Area
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: attempt to break sbi atm, near new ashish market, jaipur mansarovar police station area, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved