• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया 150 वें नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारम्‍भ

Assembly Speaker Vasudev Devnani Inaugurates 150th Free Eye Care Camp - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने अशोका फाउण्‍डेशन द्वारा यहां श्री नृसिंह मंदिर में आयोजित 150वें नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर शुभारम्‍भ किया। स्‍पीकर देवनानी ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नेत्र चिकित्सा शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद एवं निर्धन वर्ग के लोगों को निःशुल्क जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधा मिलती है, जो एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि नेत्र चिकित्‍सा सेवा आध्‍यात्मिक साधना है। देवनानी ने नृसिंह मंदिर में दर्शन और पूजा कर प्रदेश की खुशहाली एवं समृ‍द्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि समाज में सच्चा और स्थायी परिवर्तन सरकारी नीतियों या योजनाओं से अकेले नहीं आता है बल्कि यह ऐसे निस्वार्थ सेवा-भाव, समर्पण और हर व्यक्ति के भीतर अपने कर्तव्य व मानवता के प्रति जागरूकता का संचार करने के सामूहिक प्रयासों से आता है। जब समाज जागरूक होकर, आगे बढ़कर सेवा का कार्य करता है, तब ही राष्ट्र सशक्त, समृद्ध और संस्कारवान बनता है। देवनानी ने कहा है कि यह 150वाँ शिविर केवल एक उपलब्धि का उत्सव नहीं है, बल्कि सेवा यात्रा का महत्‍वपूर्ण पडाव है। यह हमें प्रेरित करता है कि सेवा का यह पावन दीपक कभी बुझने न पाए। इसे और अधिक प्रज्‍ज्‍वलित करना है साथ ही अधिक से अधिक लोगों की मदद करनी है।
उन्होंने कहा कि यदि हम गहराई से देखें तो यह नेत्र चिकित्सा सेवा केवल सामाजिक कार्य नहीं बल्कि आध्यात्मिक साधना है। जब किसी की आंखों में प्रकाश लौटता है, तो वह व्यक्ति केवल बाहरी दुनिया को नहीं देखता वह अपने भीतर के अस्तित्व को, अपने जीवन के सार्थक आयामों को और ईश्वर की अनंत कृपा को भी नए सिरे से अनुभव करता है। सेवा और साधना यहां एकाकार हो जाते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए देवनानी ने उनके प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Assembly Speaker Vasudev Devnani Inaugurates 150th Free Eye Care Camp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vasudev devnani, free eye camp jaipur, ashoka foundation, shri narsingh temple event, rajasthan assembly speaker, social service camps india, eye treatment camp rajasthan, healthcare initiative jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved