जयपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी को 3 वर्ष के लिए राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र) की कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा अध्यक्ष राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र ) के पदेन सभापति हैं। कार्यकारिणी समिति पर भारत क्षेत्र में संघ की गतिविधियों का नियंत्रण व प्रबंधन का उत्तयरदायित्व है । संघ का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षण करना है । राष्ट्रमण्डलीय संसदीय संघ की कार्यकारिणी में बिहार, आसाम, उत्तराखण्ड , उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष भी सदस्य है।
उल्लेलखनीय है कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ (राजस्थान शाखा) के पदेन सभापति है । राजस्थान विधानसभा के सभी सदस्य पदेन सदस्य हैं। किरण अनुपम खेर सांसद, राष्ट्रमण्डलीय महिला संघ (भारत क्षेत्र) की सभापति एवं स्नेहलता श्रीवास्तव, लोकसभा महासचिव संघ की क्षेत्रीय सचिव मनोनीत की गई है।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope