• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

द्रव्यवती नदी परियोजना के तीनों पार्कों के सिविल कार्य जनवरी तक पूरे करने को कहा

Asked to complete the civil works of three parks of the river Drity River by January - Jaipur News in Hindi

जयपुर । जयपुर विकास आयुक्त वैभव गालरिया ने बुधवार को जेडीए के चिंतन सभागार में टाटा कंसलटेंसी के मैनेजिंग डायरेक्टर विनायक देशपाण्डे की उपस्थिति में द्रव्यवती नदी परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में परियोजना क्षेत्र में चल रहे कार्यों एसटीपी, सीवर नेटवर्क, पार्क आदि की जानकारी ली गई। जेडीसी ने परियोजना क्षेत्र में विकसित होने वाले तीनों पार्कों में सभी सिविल कार्य जनवरी तक पूरे करवाने के लिए कहा ताकि जनवरी मध्य अथवा फरवरी माह से वृक्षारेापण का कार्य निर्बाध रूप से सम्भव हो सके। बैठक में परियोजना के समानान्तर बनने वाली सड़क के 08 किमी क्षेत्र के नक्शे जेडीए द्वारा मंगलवार तक कम्पनी को उपलब्ध करवा दिये जायेंगे। बैठक में यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी सिविल डिजाईन्स 15 दिसम्बर, 2017 तक अनुमोदित करवा लिये जायें तथा इलेक्ट्रो मैकेनिकल के डिजाईन्स जनवरी तक प्रस्तुत कर अनुमोदित करवाये ताकि कार्यों केा गति मिल सके। कार्य निर्बाध रूप से 24 घंटे चल सके इसकी स्वीकृति के लिए ट्रेफिक पुलिस को पुनः सूचित किया जायेगा।
टाटा कसंलटेंसी के एम.डी. ने बताया कि फूड प्लाजा, वाॅक वे, जोगिंग ट्रेक लैम्पोस्ट, रेलिंग के डिजाईन टाटा द्वारा 5-7 दिन में जेडीए को अनुमोदन के लिए उपलब्ध करवा दिये जायेंगे।
बैठक में निदेषक अभियांत्रिकी-द्वितीय ललित शर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता बी.डी. शर्मा और संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asked to complete the civil works of three parks of the river Drity River by January
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur news, jda news, three parks of the river drvyavati river, civil work, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved