• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

अशोक जैन बने राजस्थान के नए मुख्य सचिव

जयपुर। राज्य सरकार ने 1981 बैच के आईएएस अफसर अशोक जैन को राजस्थान का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। जैन ने शासन सचिवालय में पदभार भी ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद तमाम आईएएस अफसरों ने नए मुख्य सचिव अशोक जैन को बधाई दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्य सचिव अशोक जैन ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी, साथ ही उन्होंने कहा कि यह पद काफी चुनौतीपूर्ण है । आपको बता दें कि जोधपुर के मूल निवासी अशोक जैन 1981 बैच के आईएएस हैं और जनवरी 2018 में उनका रिटायरमेंट है। यानी साफ है कि जैन को 6 महीने के लिए मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं इससे पहले शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में ओपी मीणा को विदाई दी गई और इसके बाद मीणा ने अशोक जैन को मुख्य सचिव पद का चार्ज दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ashok Jain became new Chief Secretary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashok jain, became new chief secretary, rajasthan, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved