जयपुर। पुलिस थाना ब्रह्मपुरी में 39 वर्षीय आशा के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ब्रह्मपुरी थाने में विनोद राजवानी ने रिपोर्ट दर्ज करवायी कि मेरी बहिन आशा 7 मार्च को दिन में एक बजे अपने निवास स्थान बजरंग कॉलोनी जयसिंहपुरा खोर जयपुर से बिना किसी को बताये कहीं चली गयी। जो वापस घर नहीं आयी। उसका रंग गोरा, कद 5 फिट 6 इंच है। गुम होने के समय पीले कलर का सूट, लाल रंग की लेगी पहने हुए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस ने आशा की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर उसका छायाचित्र एवं हुलिया जारी करते हुए आम जन से उसकी तलाश में सहयेाग करने की अपील की है। उसके संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना थानाधिकारी पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के दूरभाष नम्बर 0141-2672315 पर दी जा सकती है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope