• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बैन हटते ही हुए राजस्थान नगरपालिका सेवा के एपीओ चल रहे 10 अफसरों को मिली पोस्टिंग

जयपुर। तबादलों पर सरकारी रोक हटते ही स्वायत्त शासन विभाग ने राजस्थान नगर पालिका सेवा के 10 अधिकारियों के तबादले कर दिए। बता दें कि राज्य सरकार ने गुरुवार को ही तबादलों पर से रोक हटाई है। हालांकि जिन अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई है, वे पिछले कई दिनों से पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे थे।

स्वायत्त शासन निदेशालय की ओऱ से जारी आदेश के मुताबिक कऱणी सिंह को नगर परिषद करौली, शिवपाल सिंह को नगर परिषद सिरोही, सुमेर सिंह मीणा को नगर पालिका राजगढ़ (अलवर), रवि कुमार खन्ना को नगर पालिका पोकरण में लगाया गया है। इनके साथ ही प्रमोद कुमार सोनी को नगर निगम जयपुर ग्रेटर में राजस्व अधिकारी प्रथम, मोनिका सोनी को नगर निगम जयपुर ग्रेटर में उपायुक्त मालवीय नगर जोन, स्वरूप सिंह को नगर पालिका नोखा, दीपिका बीरवाल को नगर पालिका देवगढ़ राजसमंद में अधिशासी अधिकारी लगाया गया है।
इसी तरह बृजेश कुमार सोनी को नगर निगम अलवर, टीना शर्मा को नगर निगम अलवर में मूल पद पर और मनोज कुमार मीणा को वैर (भरतपुर) नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी, नेहा चौधरी को नगर परिषद सीकर में कर निर्धारक, युवराज युधिष्ठर मीणा को नगर निगम अलवर में मूल पद पर लगाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-As soon as the ban was lifted, 10 officers working as APO of Rajasthan Municipal Service got posting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, government ban, transfers lifted, autonomous government department, rajasthan municipal service, officers, postings, waiting, several days, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved