• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर 21 जनवरी को जयपुर में

Art of Living founder Sri Sri Ravi Shankar in Jaipur on January 21 - Jaipur News in Hindi

जयपुर । आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक एवं प्रणेता गुरुदेव श्री श्री रविशंकर 21 जनवरी को जयपुर में एस एम एस इंडोर स्टेडियम में दोपहर 3 से 5 बजे तक हैप्पीनेस महोत्सव के प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। 4 मास के विदेशी प्रवास के पश्चात भारत में उनकी यह पहली यात्रा है। कार्यक्रम के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस कोर्स के प्रतिभागियों को गुरुदेव ज्ञान और ध्यान की गहराई में ले जाएंगे। 4 साल बाद होने वाली राजस्थान यात्रा में जहां एक ओर संस्था से जुड़े स्वयंसेवक अत्यंत उत्साहित एवं हर्षित हो रहे हैं। वहीं दूसरी और युवा वर्ग में कई कारणों से उत्पन्न नकारात्मक माहौल में समाज का एक वर्ग उनकी यात्रा को इस दिशा में आशा की किरण के रूप में देख रहा है।
मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ.आभा पाराशर ने बताया कि महोत्सव से पहले प्रसन्नता की लहर उठाने के उद्देश्य से आर्ट ऑफ लिविंग के युवा स्वयंसेवक एवं युवा प्रशिक्षक सभी स्कूल, कॉलेज ,हॉस्टल्स, पीजी में जाकर अधिक से अधिक लोगों को सुदर्शन क्रिया सिखा रहे हैं। सभी सुदर्शन क्रिया स्नातक इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
इस कार्यक्रम के समापन के बाद गुरुदेव श्री श्री रविशंकर मेहंदीपुर बालाजी के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Art of Living founder Sri Sri Ravi Shankar in Jaipur on January 21
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: art of living founder sri sri ravi shankar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved