• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भ्रूण लिंग जांच करते तथाकथित डॉक्टर व सहयोगी महिला गिरफ्तार

arrested the doctor and associate woman for sex determination of fetus - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ ने मंगलवार को जयपुर जिले के अचरोल कस्बे में डिकॉय ऑपरेशन कर भ्रूण लिंग जांच करते हुए तथाकथित डॉक्टर हरफूलसिंह व सहयोगी महिला दलाल सुशीला मीणा को गिरफ्तार किया। साथ ही मौके से सोनोग्राफी जांच के लिए काम ली गई नकली मशीन को भी जब्त किया है। परियोजना निदेशक पीसीपीएनडीटी रघुवीर सिंह ने बताया कि कई माह से अचरोल में बंद पड़े राहुल नर्सिग होम में एक चिकित्सक द्वारा भू्रण लिंग जांच करने की सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि के बाद डिकॉय महिला व सहयोगी महिला को बोगस ग्राहक बनाकर मंगलवार सुबह भेजा गया। उन्होंने बताया कि डिकॉय महिला व सहयोगी से भ्रूण लिंग जांच के लिए 30 हजार रुपए दलाल सुशीला मीणा (44) ने लिए। सिंह ने बताया कि करीब एक घंटे इंतजार के बाद तथाकथित डॉक्टर हरफूलसिंह आया। हरफूल ने गर्भवती महिला की भू्रण लिंग जांच कर गर्भस्थ शिशु के लिंग की जानकारी दी। उन्होंने गर्भपात कराने की सलाह देते हुए 30 हजार रुपए की और मांग की। टीम ने इशारा मिलते ही सुशीला मीणा व आरोपी हरफूलसिंह को गिरफ्तार कर काम में ली गई डिजायर गाड़ी भी जब्त कर ली।
परियोजना निदेशक ने बताया कि डिकॉय कार्रवाई में पकड़ा गया हरफूल इससे पूर्व भी 7 मई, 2016 को अपंजीकृत मशीन से लिंग जांच करते हुए सीकर में पकड़ा गया था।
इस डिकॉय कार्रवाई मेंं सीआई उमेश निठारवाल, सांवरमल, लालूराम, पीसीपीएनडीटी समन्वयक बाड़मेर विक्रमसिंह, समन्वयक सीकर नंदलाल पूनियां, समन्वयक जयपुर प्रथम बबीता चौधरी, मनीषा व झुंझुनूं आशा समन्वयक संजीव महला शामिल थे।

चिकित्सा मंत्री ने दी बधाई

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ द्वारा किए गए सफल डिकॉय आपॅरेशन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने आमजन से कन्या भू्रण हत्या की रोकथाम में सरकारी प्रयासों के साथ-साथ सक्रिय जनसहभागिता की अपील की है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-arrested the doctor and associate woman for sex determination of fetus
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state, pcpndt cell, dickoy operation, arrested, doctor, associate, woman, sex, determination, fetus\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved