• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 10

सेना दिवस परेड—2026, फुल ड्रेस रिहर्सल में हुआ सेना के साहस का जीवंत प्रदर्शन, यहां देखें तस्वीरें

जयपुर, । राजधानी जयपुर में आर्मी एरिया से बाहर पहली बार आयोजित हो रही सेना दिवस परेड–2026 को लेकर आमजन में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। जगतपुरा स्थित महल रोड पर शुक्रवार को आयोजित पहली फुल ड्रेस रिहर्सल मातृशक्ति को समर्पित रही, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अनुशासन का सजीव अनुभव किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सामान्य प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंतर जुटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 11 वे 13 जनवरी को दूसरी और तीसरी फुल ड्रेस रिहर्सल तथा 15 जनवरी को मुख्य परेड का आयोजन किया जाएगा। देश में दिल्ली से बाहर सेना दिवस परेड की मेजबानी करने वाला जयपुर, बैंगलूरू, लखनउ और पुणे के बाद चौथा शहर है। सेना दिवस परेड को जनभागीदारी से जोड़कर आमजन के बीच लाने का निर्णय राष्ट्रभक्ति, नागरिक–सैन्य समन्वय और युवा प्रेरणा का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा है। यह आयोजन सेना और समाज के बीच मजबूत भावनात्मक सेतु का निर्माण कर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Army Day Parade 2026 - The full dress rehearsal showcased a vibrant display of the army courage.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: army day parade 2026, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved