• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस (7 दिसम्बर) सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सैनिक कल्याण में दें योगदान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Armed Forces Flag Day (December 7) Expressing gratitude to the soldiers, contribute to the welfare of the soldiers: Chief Minister Bhajan Lal Sharma - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस (7 दिसम्बर) के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से प्रतीकात्मक झण्डा (बैज) ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए ऑनलाइन अंशदान भी किया।

इस अवसर पर शर्मा ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सशस्त्र सेनाओं के थल सैनिकों, नौ सैनिकों एवं वायु सैनिकों के सम्मान स्वरूप यह दिवस मनाया जाता है। यह दिवस देश की अखण्डता एवं एकता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता दिखाने का दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों के समर्पण, बलिदान और देश सेवा के प्रति साधुवाद प्रकट करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वीर सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके कल्याण के लिए सभी खुले हाथ से अपना योगदान देने का संकल्प लें। इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर वीरेन्द्र सिंह राठौड़ सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Armed Forces Flag Day (December 7) Expressing gratitude to the soldiers, contribute to the welfare of the soldiers: Chief Minister Bhajan Lal Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister bhajan lal sharma, bhajan lal sharma, armed forces flag day, military welfare minister colonel rajyavardhan singh rathore, rajyavardhan singh rathore, colonel rajyavardhan singh rathore, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved