जयपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से सोमवार को जयपुर में “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” निकाली गई। पदयात्रा बीजेपी कार्यालय से शहीद स्मारक तक निकाली गई, जिसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, कैबिनेट मंत्री मंजू बाघमार, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, अल्का मूदंडा, सरिता गैना, सांसद मंजू शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर लेकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और पदयात्रा निकाली।
आक्रोश महिला पदयात्रा से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 17 अप्रैल ऐतिहासिक दिन बनने वाला था, लेकिन कांग्रेस सहित विपक्ष ने इसे काला पृष्ठ बना दिया। इससे विपक्ष की मानसिकता स्पष्ट होती है। जिन लोगों ने 70 वर्षों तक शासन किया, उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। केवल वोट बैंक की राजनीति की गई। अब जब अवसर आया, तब भी महिलाओं के हितों की अनदेखी की गई। ऐसे लोगों को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। हमारी सरकार माताओं और बहनों के कल्याण एवं उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विपक्ष परिवारवाद से ग्रसित है और उन्हें डर है कि सामान्य परिवारों की महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो उनका वर्चस्व समाप्त हो जाएगा। भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के सिद्धांत पर कार्य करती है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मातृ शक्ति के सशक्तिकरण के लिए धरातल पर कार्य हुए हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, घर-घर शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना, जनधन खाते और ‘लखपति दीदी’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक मजबूती प्रदान की गई है। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों — धारा 370, सीएए और सेना के साहस — का भी विपक्ष ने विरोध किया। शर्मा ने कहा कि 17 अप्रैल की घटना के लिए विपक्ष को पछताना पड़ेगा। महिलाएं जाग चुकी हैं और अपना अधिकार लेकर रहेंगी। जयपुर की सड़कों पर उमड़ा महिलाओं का जनसैलाब इसका प्रमाण है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाया गया नारी शक्ति अधिनियम महिलाओं को अधिकार देने का प्रयास था, लेकिन कांग्रेस और उनके सहयोगियों ने इसका विरोध किया। इससे उनकी महिला विरोधी मानसिकता उजागर होती है। लेकिन अब देश की मातृ शक्ति सजग है, देश की आधी आबादी अपना हक लेकर रहेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह केवल माताओं का नहीं, बल्कि भारत माता का अपमान है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों के विरोध में यहां बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति का मैं आभार व्यक्त करती हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को संसद और विधानसभा में प्रतिनिधित्व देने का संकल्प लिया था और उन्हें उनका अधिकार दिलाने का वादा किया था, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध कर महिलाओं के अवसर छीनने का कार्य किया। इससे बड़ी शर्म की बात नहीं हो सकती। ऐसे में इन्हें चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए। क्या केवल कुछ विशेष दलों की महिलाएं ही आगे बढ़ेंगी? आम महिलाओं को भी आगे आने का पूरा अधिकार है और हमें विश्वास है कि उन्हें उनका हक अवश्य मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि अब समय आ गया है कि महिला विरोधी मानसिकता रखने वालों को आइना दिखाया जाए। 5 जुलाई 2023 से हमने महिला विरोधी कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला था, अब उसी तर्ज पर संघर्ष की शुरुआत करने का समय आ गया।
हम सभी यहां से संकल्प लेकर जाएं कि महिलाओं के सम्मान के साथ किसी प्रकार का अन्याय सहन नहीं किया जाएगा और इसका जवाब दिया जाएगा। प्रदेशभर में कांग्रेस के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।
महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" विधेयक केवल एक कानूनी प्रावधान नहीं है, बल्कि भारत की आधी आबादी का पूरा हक है। महिलाओं के इस हक को कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने दबाने का काम किया है। इससे कांग्रेसियों का महिलाओं के प्रति दोगला व्यवहार, चरित्र उजागर हो गया। संसद में यह संशोधन सर्वसम्मति से पारित होता,तो देश की नारीशक्ति और सशक्त होती… देश का लोकतंत्र और सशक्त होता।
जन आक्रोश महिला पदयात्रा से पूर्व आयोजित सम्मेलन में मंच संचालित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा और महिलाओं के सम्मान के लिए संघर्ष किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम महिलाओं और बहनों को विश्वास दिलाया है कि उनका हक वे दिलाकर रहेंगे। राखी राठौड़ ने कहा कि "नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वालों ने आज यह साबित कर दिया है कि उनकी कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। दशकों तक जिस बिल को 'अटकाया, लटकाया और भटकाया' गया, उसे जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी धरातल पर उतारने का संकल्प ले चुके हैं, तब विपक्ष का दोहरा चेहरा फिर से बेनकाब हो गया है। महिलाओं को सिर्फ 'वोट बैंक' समझने वाली ताकतों को अब यह जान लेना चाहिए कि देश की नारी जाग चुकी है और वह अपने सम्मान तथा राजनीतिक भागीदारी के रास्ते में आने वाले हर रोड़े का हिसाब लेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मंजू बाघमार, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, अल्का मूदंडा, सरिता गैना, प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान, जिला प्रमुख रमा चौपड़ा, महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने भी आक्रोश सम्मेलन को संबोधित किया और विपक्ष पर जमकर प्रहार किया।
आज का राशिफल: दोपहर 02:55 बजे से पहले निपटा लें जरूरी काम, शनि-चंद्र की युति से कई राशियों पर बढ़ेगा दबाव
सिर्फ रोमांटिक फिल्मों तक सीमित नहीं रहना चाहतीं लिंडसे लोहान, बोलीं- 'अब अलग किरदार निभाने का समय है'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'माइसा' की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर
लाजियो को 2-0 से हराकर इंटर मिलान ने 10वीं बार जीता कोप्पा इटालिया का खिताब
क्या आपका बच्चा भी है 'पिकी ईटर'? फॉलो करें ये 7 प्रभावी टिप्स, झट से बनेगी बात
जूनियर एनटीआर के नाम पर फंड जुटाने वालों से सावधान! अभिनेता की टीम ने जारी की चेतावनी
हेमा मालिनी ने की पीएम मोदी के संदेश की सराहना, बताया सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी कदम
शाम के समय झाड़ू लगाना पड़ सकती है भारी, बढ़ सकती हैं आर्थिक और पारिवारिक परेशानियां
अरशद वारसी और शरमन जोशी ने रीक्रिएट किया 2006 का आइकॉनिक सीन
हनु-मान के बाद अब महाकाली में दिखेंगे रोहित सराफ, हैदराबाद में पूरा किया फिल्म का बड़ा शेड्यूल
गूगल सर्च में आई रुकावट, इंटरनल सर्वर एरर बनी वजह
थाईलैंड ओपन: पीवी सिंधु, सात्विक-चिराग ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह
सुबह घर से निकलते ही दिख जाएं ये संकेत तो माना जाता है शुभ, दिनभर मिल सकती है सफलता और धन लाभ
राशिफल 13 मई 2026: श्रीहरि की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, कारोबार में होगी तरक्की, अधूरे कार्य होंगे पूरे
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार होगा मेगा हाफटाइम शो, मैडोना, बीटीएस और शकीरा एक साथ मचाएंगे धमाल
अस्थमा में राहत दिलाने में मददगार सूर्य मुद्रा, तनाव को कम कर दिमाग को करती है शांत
13 मई का पंचांग : नारायण को समर्पित अपरा एकादशी, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
अनिल कपूर की सेहत कैसे रहती है ‘झकास’, आयुष मंत्रालय ने एक्टर का पुराना वीडियो शेयर कर बताया
देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

पीएम मोदी आज यूएई के दौरे पर, ऊर्जा और रणनीतिक संबंध पर रहेगा फोकस

राजस्थान एटीएस ने संदिग्ध सीमा-पार नेटवर्क पर कार्रवाई शुरू की, 7 गिरफ्तार
राशिफल 14 मई: शुक्र के राशि परिवर्तन से कई राशियों के करियर और रिश्तों में आएगा बदलाव, दोपहर बाद सोच-समझकर लें फैसले
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'माइसा' की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर
तलाक की अफवाहों के बीच डिनर आउटिंग पर दिखीं मौनी रॉय, कैप्चर करने पर मोबाइल से छिपाया चेहरा
उर्वशी रौतेला ने अपनाया करियर का अलग नजरिया, बोलीं- अब दिखावा नहीं, सिर्फ अर्थपूर्ण वाली फिल्मों की तलाश
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार होगा मेगा हाफटाइम शो, मैडोना, बीटीएस और शकीरा एक साथ मचाएंगे धमाल
'धुरंधर' की भी शुरुआत में खूब हुई आलोचना, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर बोले आयुष्मान खुराना
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'सिस्टम' का ट्रेलर रिलीज, दमदार लुक में अभिनेत्री आईं नजर
शेफाली के निधन से टूट गए थे पराग त्यागी, बताया किस 'खास' ने दिया भावनात्मक सहारा
सिर्फ रोमांटिक फिल्मों तक सीमित नहीं रहना चाहतीं लिंडसे लोहान, बोलीं- 'अब अलग किरदार निभाने का समय है'
'मेरा काम सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना है', राजनीति में आने की चर्चाओं पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी
मानसिक बीमारी पर खुलकर बोलीं लीसा रे, कहा- मदद मांगना कमजोरी नहीं, हिम्मत की निशानी है
लारा दत्ता ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को दी 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं, की लंबी उम्र की कामना
'शोर से दूर रहकर ही कलाकार बेहतर काम कर सकते हैं', सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर रकुल प्रीत सिंह का बयान
सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
बिहार की मिट्टी में सम्मानित होना सबसे बड़ी खुशी: संजना पांडे
शबाना आजमी ने शेयर की ‘दूसरी दुल्हन’ की यादें, लिखा- अपने समय से आगे थी फिल्म
सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया 'हाफ टिकट फुल नागरिक' पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच
एकाग्रता बढ़ाने और तनाव घटाने के लिए रामबाण है शांभवी मुद्रा
सुबह उठते ही जोड़ों में जकड़न और दर्द को न करें नजरअंदाज, शरीर दे रहा गंभीर बीमारी का संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
कमर पर भारी पड़ सकती हैं भुजंगासन के दौरान की गई ये गलतियां, आयुष मंत्रालय से जानें अभ्यास का सही तरीका
कहीं स्ट्रेस में तो नहीं आपका बच्चा? इन लक्षणों से पहचानें परेशानी, करें आसान समाधान
सोते समय कंबल से बाहर क्यों निकल आता है एक पैर? शरीर और दिमाग से जुड़ा है इसका दिलचस्प कारण
गर्मियों में शहद का सेवन हानिकारक या लाभदायक, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
पेट की समस्याओं और तनाव से मुक्ति दिलाएगा यह योगासन
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
शरीर में बनी रहती है थकान और सुस्ती, तो रोजाना मत्स्यासन करने से मिल सकता है बड़ा लाभ
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
तनाव से राहत और एकाग्रता में वृद्धि के लिए अपनाएं गरुड़ासन
अस्थमा में राहत दिलाने में मददगार सूर्य मुद्रा, तनाव को कम कर दिमाग को करती है शांत
गर्मियों के लिए अमृत समान है नारियल पानी, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं आपको बीमार
तनाव को कहें गुडबाय, गर्भावस्था में हर दिन करें प्राणायाम
गर्मियों में रात के समय लगती है बहुत ज्यादा प्यास, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
गर्मी से राहत देता है ये प्राणायाम, मन को भी कर देता है शांत
आंखों को सुरक्षित रखने का आसान और प्रभावी तरीका, जानें 40 साल की उम्र के बाद नियमित आई टेस्ट क्यों है जरूरी?
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
क्या आपका बच्चा भी है 'पिकी ईटर'? फॉलो करें ये 7 प्रभावी टिप्स, झट से बनेगी बात
रक्त संचार बढ़ाने और थकान मिटाने का सबसे सरल योगासन, जाने 'हस्तोत्तानासन' के लाभ
घुटनों में दर्द, अकड़न और कमजोरी को दूर करने में कारगर 'नी मूवमेंट', आयुष मंत्रालय ने बताए फायदे
देखें आज 15/05/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope