कृषि मंत्री
ने कहा कि हमारा देश एक कृषि प्रधान देश हैं इसलिए देश कि प्रगति का
रास्ता खेत खलियानों से ही होकर जाता है और मुझे खुशी है कि राजस्थान देश
में पशुपालन के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर हैं एवं दुग्ध उत्पादन में
द्वितीय स्थान पर हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालन एक अच्छा रोजगार है यह
व्यवसाय हमारे प्रदेश में कई परिवारों को आर्थिक मजबूती प्रदान करता है।
हमें जरूरत है पशुपालक को जागरूक करें जिससे पशुओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा
में भी इजाफा हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पशुपालकों का भी उत्थान
हो इसके लिए सरकार द्वारा लगातार जन कल्याणकारी फैसले लिए जा रहें है।
उन्होंने
बताया कि आज के परिवेश में पशु चिकित्सा का भी बहुत महत्व हैं क्योंकि जब
हम जैविक खेती कि बात करते हैं और हम दूध, मछली खाद्य आदि के लिए जब पशुधन
पर ही निर्भर हैं तो उनके स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए पशु चिकित्सकों
को भी गांव में जाकर जागरूकता फैलानी होंगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान
के पशुओं की नस्ल इतनी अच्छी हैं कि हरियाणा पंजाब में भी उनकी बेहद मांग
है।
इस अवसर पर कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य राज्य मंत्री भजन
लाल जाटव ने कहा कि पशुधन को बीमारियों से बचाने के लिए सरकार द्वारा
टीकाकरण कार्यक्रम भी समय-समय पर चलाया जा रहा है। समारोह में
आदर्श नगर विधायक रफीक खान, निर्देशक, पशुपालन विभाग डॉ. शैलेन्द्र
शर्मा, राजूवास, बीकानेर के कुलपति डॉ. विष्णु शर्मा एवं पशुपालन विभाग के
अन्य उच्च अधिकारीगण मौजूद थे। शिलान्यास समारोह के बाद पशुपालन
विभाग के द्वारा एक दिवसीय एफ. एम. डी - सी. पी तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम
का भी आयोजन किया गया है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope