• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आठ विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त

Appointed Vice Chancellor in eight universities - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह ने प्रदेश के आठ विश्वविद्यालयों में नये कुलपतियों की नियुक्ति की है। राज्यपाल सिंह ने कुलपतियों की नियुक्ति के आदेश बुधवार को जारी कर दिये है।

कुलाधिपति एवं राज्यपाल कल्याण सिंह द्वारा जारी आदेशों के अनुसार वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा में रतन लाल गोदारा, आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में अभिमन्यु कुमार और रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में डॉ. अनुला मौर्य को कुलपति बनाया गया है।

राज्यपाल कल्याण सिंह ने राज्य के पांचो कृषि विश्वविद्यालयों में भी कुलपतियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये है। कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में रक्षपाल सिंह, उदयपुर में नरेन्द्र सिंह राठौड़, कोटा में दिनेश चन्द्र जोशी, जोधपुर में बागड़ा राम चौधरी और जोबनेर में जीत सिंह सन्धू को कुलपति नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Appointed Vice Chancellor in eight universities
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: governor kalyan singh, eight universities, appointment of new vice chancellors, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved