• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की अपील : शहर को स्वच्छ व सुन्दर रखने में आमजन भी भागीदारी निभाएं

Appeal of Greater Municipal Corporation Mayor Dr. Saumya Gurjar: Common people should also participate in keeping the city clean and beautiful - Jaipur News in Hindi

-26 जुलाई को नगर निगम ग्रेटर द्वारा निकाली जायेगी स्वच्छता रैली जयपुर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने शहर को स्वच्छ व सुन्दर रखने की अपील की है। महापौर ने बताया कि शहर को स्वच्छ व सुन्दर रखने की हम सभी की जिम्मेदारी है। जिम्मेदार नागरिक होने का दायित्व निभाते हुए कचरा खुले में ना फैंके तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के तहत हूपर्स में ही कचरा डालें। अपने-अपने घरों के आस-पास सफाई रखें। घरों के आस-पास सीएनडी वेस्ट (बजरी, ईट, मलबा, रोडी इत्यादि) नहीं डालकर सफाई व्यवस्था में निगम का सहयोग कर स्वच्छता अभियान को सफल बनावें। किसी भी प्रकार की सफाई, सीवर सम्बन्धी समस्या के लिए हेल्पलाइन नम्बर 0141-2747400 पर सूचना कर सकते है। गौरतलब है कि महापौर ने मंगलवार को नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय स्थित कॉल सेन्टर का औचक निरीक्षण किया तथा सफाई, सीवर संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिये शिकायकर्ताओं को फोन कर फीडबैक भी लिया। महापौर ने बुधवार को स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर पुष्पा माई से 26 जुलाई को मानसरोवर जोन में गोपालपुरा मोड़ से त्रिवेणी सर्किल पर स्थित मुख्य बाजार में निकाली जा रही स्वच्छता रैली के संबंध में भी विचार-विमर्श किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Appeal of Greater Municipal Corporation Mayor Dr. Saumya Gurjar: Common people should also participate in keeping the city clean and beautiful
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, greater municipal corporation mayor, dr saumya gurjar, call center, did surprise inspection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved