• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंटार्कटिका: भारत की हिमानी महाद्वीप के लिए यात्रा

Antarctica: Travel to India glorious continent - Jaipur News in Hindi

जल, थल और वायु प्रकृति के तीन ऐसे विषय हैं, जिसके बारे में जानने को मानव हमेशा उत्सुक रहता है। इन्हीं में से एक ‘अंटार्कटिका’ के बारे में अगर हम बात करें, तो पाते हैं कि यहाँ का मुख्य आकर्षण 150 से भी अधिक झीलें हैं, जो महाद्वीपीय हिमचादर के तल परस्थित हैं।अंटार्कटिका से जुड़े अनेक रहस्यों को एक पुस्तक‘अंटार्कटिका: भारत की हिमानी महाद्वीप के लिए यात्रा’ में आपके सामने प्रस्तुत करने का काम किया है, लेखकएस.जेड कासिम और दीनबंधुसाहू ने। नियोगी बुक्स की बहुवचन श्रृंखला द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का क्लेवर इसके प्रति और भी आकर्षण पैदा करता है। अंटार्कटिका, एक ऐसा स्थान, जहाँ बर्फ और कुछ चुनिंदा जीवों के अलावा किसी निवासी के लिए बसना नामुमकिनहै। लेकिन मानव प्रजाति के लिए कुछ भी असंभव नहीं।कई साहसी, वैज्ञानिक, पर्वतारोहीइसकी उत्पत्ति और अस्तित्व की ओर आकर्षित हुए।अंटार्कटिका का लगभग 98 प्रतिशत हिस्सा अंटार्कटिक बर्फ़ की चादर से ढका हुआहै।बर्फ़ की एक चादर, जो औसतन 1.6 कि.मी. (1.0 मील) मोटी है। इस महाद्वीप में दुनिया कीलगभग 90 प्रतिशत बर्फ़ है और दुनिया के ताज़े पानी का लगभग 70 प्रतिशत है। यूँ तो महत्वपूर्ण प्रयोगों, जैसे कि कईछिपी हुई पर्वतमालाएँ और चोटियाँ अंटार्कटिक बर्फ़ की चादर की भूभौतिकीय आवाज़ों को जानना, रेडियो-इको साउंडिंग उपकरणों का उपयोग करके बर्फ़ में दबे हुए इलाकों के व्यवस्थित हवाईसर्वेक्षण करना, सभी पर्वतीय क्षेत्रों को भूवैज्ञानिकों, भूभौतिकीविदों, ग्लेशियोलॉजिस्टोंऔर जीव विज्ञानियों द्वारा उपग्रहों के ज़रीए प्रतिचित्रण तैयार करना आदि को आगेबढ़ाने के लिए इस क्षेत्र में कई देशों की सरकारों ने वैज्ञानिक तल और अनुसंधान का आधारबनाया है। लेकिन भारत, उन गर्वित देशों मे से एक है, जिसने अभियानों के लिए इस स्थानपर अपनी जगह बनाई और समीक्षा की। यह दिसंबर 1981 की बात है, जब भारत द्वारा अंटार्कटिकाके लिए सबसे अधिक अभियान चलाया गया था, जिसका विवरण हमें इस पुस्तक में मिलता है।
यहपुस्तक उन अनुभवों, अन्य ज़मीनी कार्यों, क्षेत्रकी वनस्पतियों और जीवों का विश्लेषण, इतिहास, उत्पत्ति और मौसम को प्रकट करती है, जोलेखकों और उनकी टीम द्वारा इस रहस्यमयी द्वीप में अनुभव किया गया था और साथ ही हर उपकरणोंऔर मौजूदा हालात पर कैसे नज़र रखी जाती है और कैसे हर स्थिति में उपलब्धि हासिल की जातीहै। 1980 के समय शुरू हुए पहले अभियान से लेकर उनके कठिन संघर्ष और -70 डिग्री सेंटीग्रेडमें अपने अन्वेषण पूर्ति से लेकर उनके सफलतापूर्वक मिशन के समापन तक हर एक पहलू परइस किताब में चर्चा की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Antarctica: Travel to India glorious continent
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: antarctica, travel, india, glorious continent, अंटार्कटिका, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved