• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंता विधानसभा उप चुनाव : मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति करेगी प्रिंट विज्ञापनों का पूर्व-प्रमाणन

Anta Assembly by-election: Media Certification and Monitoring Committee to pre-certify print advertisements - Jaipur News in Hindi

जयपुर। निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा के चुनाव और 8 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान की तिथि 11 नवंबर, 2025 (मंगलवार) निर्धारित की गई हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि निष्पक्ष प्रचार का वातावरण सुनिश्चित करने के लिए, कोई भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार, संगठन या व्यक्ति मतदान के दिन और मतदान के एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में कोई विज्ञापन प्रकाशित नहीं करेगा, जब तक कि सामग्री राज्य/जिला स्तर पर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) द्वारा पूर्व-प्रमाणित न हो। बिहार के लिए प्रतिबंधित दिन 5 व 6 नवंबर, 2025 (चरण-I के लिए) और 10 व 11 नवंबर, 2025 (चरण-II के लिए) हैं। अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रतिबंधित दिन 10 व 11 नवंबर, 2025 हैं। प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों के लिए पूर्व-प्रमाणन चाहने वाले आवेदकों को विज्ञापन के प्रकाशन की प्रस्तावित तिथि से दो दिन पहले एमसीएमसी में आवेदन करना होगा। समय पर पूर्व-प्रमाणन की सुविधा के लिए, राज्य/जिला स्तर पर एमसीएमसी को सक्रिय किया गया है ताकि ऐसे विज्ञापनों की जांच और पूर्व-प्रमाणन किया जा सके तथा यह सुनिश्चित किया जा सके कि निर्णय शीघ्रता से लिए जाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anta Assembly by-election: Media Certification and Monitoring Committee to pre-certify print advertisements
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur election commission, bihar assembly elections dates, by-elections eight assembly constituencies, anta assembly by-election voting date, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved