• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कानोड़िया कॉलेज में एंकरिंग वर्कशॉप, छात्राओं ने सीखे प्रभावी मंच संचालन के गुर

Anchoring Workshop at Kanoria College: Students Learn the Art of Effective Stage Hosting - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के अभिव्यक्ति क्लब (हिंदी/अंग्रेजी) द्वारा 23 सितंबर को आयोजित एंकरिंग वर्कशाॅप में छात्राओं को प्रभावी मंच संचालन, शुद्ध उच्चारण, आवाज में उतार-चढ़ाव और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति के गुर सिखाए गए। कार्यशाला की विषय विशेषज्ञ वरिष्ठ एंकर एवं एसोसिएट न्यूज एडिटर, फर्स्ट इंडिया न्यूज, श्वेता मिश्रा अवस्थी रहीं। उन्होंने छात्राओं को नुक्ता वाले शब्दों सहित विभिन्न शब्दों के शुद्ध उच्चारण, उनके नियमित अभ्यास, उचित शब्द चयन तथा संवेदनशीलता के साथ प्रभावी प्रस्तुति के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने वाक्-कौशल विकसित करने के लिए नियमित समाचार-वाचन, श्वास अभ्यास, आईने के सामने अभ्यास तथा शब्दावली समृद्ध करने के लिए प्रेरित किया। मंच-भय दूर करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए संवादात्मक गतिविधियाँ भी कराई गईं। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “अभिव्यक्ति आज के समय की मांग है। इसके लिए समसामयिक विषयों की जानकारी रखने के साथ साथ निरंतर स्वाध्याय आवश्यक है। ”इस दौरान डॉ. स्वाति धनवानी ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्य से अवगत कराया और डॉ. धर्मा यादव ने छात्राओं को क्लब की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन की सफलता में क्लब सदस्य डॉ. स्वाति एस. सुल्तानिया, डॉ. सुरभि शर्मा, डॉ. निमिषा गौड़, डॉ. शिप्रा गोयल एवं डॉ. स्वाति चौधरी की सक्रिय भूमिका रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anchoring Workshop at Kanoria College: Students Learn the Art of Effective Stage Hosting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anchoring workshop, kanoria pg mahila mahavidyalaya, jaipur, shweta mishra awasthi, public speaking, stage anchoring, communication skills, voice modulation, pronunciation, confidence building, expression club, women students, journalism skills, presentation skills, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved