• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रभू श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पावन अवसर पर भाजपा मुख्यालय में श्रीराम की जीवनी आधारित प्रदर्शिनी प्रदर्शित

An exhibition based on the biography of Shri Ram was displayed at the BJP headquarters on the historically auspicious occasion of the consecration of the Prabhu Shri Ram Temple. - Jaipur News in Hindi

जयपुर। अयोध्या में प्रभू श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ के सहयोग से प्रभु श्रीराम के जीवन चित्रण प्रदर्शनी आयोजित हुई। इस अवसर पर आर्टिस्ट संत कुमार बिश्नोई, लालचंद कांवलिया, कपिल कुमार एंव एडवोकेट विवेक शर्मा के मार्गदर्षन में जयपुर के 22 विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के अनेक स्वरूपों को कैनवास पर उकेर कर प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था व भावनाओं का चित्रण किया। यह चित्र प्रदर्शनी मंगलवार तक लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के दौरान मुख्य आर्टिस्ट संत कुमार बिश्नोई ने प्रभु श्रीराम के बालस्वरूप का चित्रण किया। वहीं पांच वर्षीय नन्ही कलाकार वृद्धी अग्रवाल ने प्रदर्शनी स्थल पर ही सीता राम के प्रति अपने मन की भावनाओं को तस्वीर बनाकर व्यक्त किया ।

इस दौरान सांसद रामचरण बोहरा, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची, भाजपा कार्यालय प्रभारी महेश शर्मा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक मनीष पारीक सहित उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शिनी का अवलोकन किया। श्रीराम के बाल्यकाल सहित अनेक स्वरूपों को अक्षिता शर्मा, अंकित सैन, विकास जाबडोलिया, किरण टाटावत, अनुश्री, चितवन शर्मा, पलक सैनी, ऋतिका चौधरी, पूजा गोयल, रिद्धी थोरेचा, मोनिका अग्रवाल, भानूप्रभा, नीलू कुमावत, पूजा, महक बुड़िया, निकिता कुमावत, पाखी पाराशर, रिद्धी जैन, वृद्धी अग्रवाल, प्रीति बागड़ी, लक्षिता तंवर और रविन्द्र कुमार ने मनमोहक आकृतियों को कैनवास पर उकेरा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-An exhibition based on the biography of Shri Ram was displayed at the BJP headquarters on the historically auspicious occasion of the consecration of the Prabhu Shri Ram Temple.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, ayodhya, prabhu shri ram temple, pran pratistha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved